फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Voting in posh areas in the morning and evening, and throughout the day in mixed population areas

Bareilly News: पॉश इलाकों में सुबह-शाम, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में दिनभर मतदान

Wed, 08 May 2024 05:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Voting in posh areas in the morning and evening, and throughout the day in mixed population areas
बरेली। पॉश इलाकों के मतदान केंद्रों पर सुबह-शाम मतदाता उमड़े, जबकि दोपहर में सन्नाटा रहा। वहीं, मिश्रित और मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह दिखा। यहां दिनभर मतदाताओं की कतार लगी रही। दोपहर में भी लोग बूथों तक पहुंचे और मतदान किया। कुछ केंद्रों पर मतदान की धीमी गति के कारण भी कतार लगी रही।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बांस मंडी, नया टोला आलमगिरीगंज, बालजती इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज आदि मतदान केंद्रों पर दोपहर में भी मतदाताओं की कतार लगी रही। बालजती, नवादा शेखान में 15 मतदेय स्थल होने के बाद भी यहां भीड़ अधिक रही। बजरिया इनायतगंज मतदान केंद्र पर मतदान की धीमी गति को लेकर मतदाताओं में नाराजगी दिखी। पुराना शहर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैलानी, प्राथमिक विद्यालय कालीबाड़ी, साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय, विष्णु बाल सदन कालीबाड़ी समेत अन्य मतदान केंद्रों के आसपास भी भीड़ रही।
विज्ञापन

पॉश इलाकों में शुमार सूरजभान कन्या इंटर कॉलेज राजेंद्रनगर, सरस्वती विद्या मंदिर बृजलोक कॉलोनी प्रेमनगर, बरेली इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय डीडीपुरम समेत अन्य केंद्रों पर मतदान की गति धीमी रही। तहसील सदर स्थित मतदान केंद्र पर दोपहर में भी मतदाताओं की कतार लगी रहीं। इन इलाकों में सुबह 11 बजे तक और बाद में चार बजे के बाद ज्यादा संख्या में मतदाता पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन






बंद रहा बाजार, गली-कूंचे की दुकानें गुलजार
मतदान के दौरान शहर के सभी बाजार बंद रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, गली-कूंचे में खुली दुकानें गुलजार रहीं। ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन हुआ, लेकिन यात्री कम होने के कारण सड़कों पर इनकी संख्या भी सीमित रही। कई मतदाताओं ने मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा का इस्तेमाल किया। मतदान केंद्रों तक वाहन ले जाने पर कोई रोक नहीं थी। शाम को मतदान के बाद सड़कों पर कुछ रौनक दिखी।
---------
पुराने शहर के बूथों पर सुबह 10 बजे के बाद दौड़ी मतों की रेल
पुराने शहर के बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं का आना-जाना लगा रहा। कई मतदाता सुबह साढ़े छह बजे से ही लाइन में लग गए थे, पर ज्यादा भीड़ नहीं थी। सुबह 10 बजे के बाद मुस्लिम व मिश्रित आबादी वाली क्षेत्रों के पोलिंग बूथों पर भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। दोपहर में एक बजे भीड़ थोड़ी कम हुई पर छिटपुट कतारें लगी रहीं। शाम चार बजते ही बूथों पर कतार और लंबी हो गई।


महिलाओं में दिखा उत्साह
पुराने शहर के 200 से अधिक बूथों पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक उत्साह दिखा। कई बूथों पर स्थिति यह रही कि पीठासीन अधिकारी चार महिलाओं के बाद एक पुरुष को मतदान के लिए अंदर भेज रहे थे। काजी टोला, कांकर टोला, रबड़ी टोला, सूफी टोला, मीरा की पैठ, एजाज नगर गौटिया, जगतपुर आदि बूथों पर यही स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed