फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Voters did not come out of their homes in posh areas, a lot of votes were cast in Bhojipura-Nawabganj.

Bareilly News: पॉश इलाकों घरों से नहीं निकले मतदाता, भोजीपुरा-नवाबगंज में खूब पड़े वोट

Mon, 13 May 2024 04:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 13 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Voters did not come out of their homes in posh areas, a lot of votes were cast in Bhojipura-Nawabganj.
बरेली। बरेली संसदीय सीट के बरेली शहर, नवाबगंज और भोजपुरा विधानसभा क्षेत्रों में बूथवार मतदान के आंकड़े रविवार को जारी कर दिए। नवाबगंज और भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के मुकाबले शहर विधानसभा क्षेत्र के पॉश इलाकों के लोग मतदान में पिछड़ गए। शहर में 50.40 फीसदी मतदाताओं ने ही वोट डाले। भोजीपुरा में 65.31 और नवाबगंज में 63.42 लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शहर विधानसभा क्षेत्र के 431 में से बमुश्किल 45 केंद्रों पर ही 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। इनमें ज्यादातर मिश्रित आबादी वाले इलाके हैं।
विज्ञापन

मतदान के मामले में प्रेमनगर और राजेंद्र नगर सबसे पीछे रहे। प्रेमनगर के कलाकेंद्र कन्या इंटर कॉलेज शाहबाद के बूथ नंबर 114 पर 1029 में से 379 मतदाता ही मतदान करने पहुंचे। बूथ नंबर 141 बांके बिहारी सामुदायिक भवन के बूथ नंबर 141 पर 1039 में से सिर्फ 449 मतदाताओं ने वोट डाले। राजेंद्र नगर के सूरजभान पब्लिक स्कूल और सूरजभान कन्या इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 127 से 140 तक मतदान की स्थिति काफी खराब रही। यहां किसी भी बूथ पर मतदान का आंकड़ा 50 फीसदी तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

बूथ नंबर 127 पर 1011 में से 394 मतदाताओं ने ही वोट डाले। 131 पर 1218 में से 426, बूथ संख्या 133 पर 1145 में से 462, बूथ संख्या 127 पर 1218 में से 418 मतदाताओं ने ही वोट डाले। प्रेमनगर के मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 115 से 126 तक भी मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा। बूथ संख्या 125 पर 615 में 173 और 126 पर 544 में 114 मतदाताओं ने ही वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 78 जूनियर हाई स्कूल छतिया में 916 में 667 मतदाताओं ने मतदान किया। बूथ नंबर 36 प्राथमिक विद्यालय ब्योधा में 771 में से 511 मतदाताओं ने वोट डाले। बूथ संख्या 62 प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में 387 में 317, प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर बूथ संख्या 63 पर 678 में 512, बूथ संख्या 120 प्राथमिक विद्यालय ढकिया में 869 में 607 मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा क्षेत्र के 417 में से 90 फीसदी केंद्रों पर मतदान प्रतिशत 50 से ऊपर रहा।
नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में भी ज्यादातर बूथों पर 55 से 63 फीसदी तक मतदान हुआ। जेपीएन इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 164 से 170 तक मतदान का प्रतिशत 60 के आसपास रहा। प्राइमरी स्कूल मोहनपुर बूथ नंबर 429 पर 978 में 635 वोट पड़े। प्राइमरी स्कूल क्योलड़िया के बूथ नंबर 285 से 289 तक भी अच्छा मतदान हुआ। कुछ स्थानों पर मतदान का बहिष्कार न होता तो यहां भी मतदान प्रतिशत 65 तक पहुंचने की उम्मीद थी।

नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 63.42 रहा। यहां दो केंद्रों पर मतदान के बहिष्कार ने प्रतिशत को गिरा दिया। यहां दो मतदान केंद्रों पर 2,041 में से सिर्फ 23 मतदाताओं ने ही मतदान किया। बूथ संख्या 271 प्राइमरी स्कूल जरपा मोहनपुर में 1,029 में से पांच और बूथ नंबर 274 प्राइमरी स्कूल पेहना कमरा नंबर एक में 1,012 में से मात्र 18 मतदाताओं ने ही मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed