फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Voters Day created human chain

मतदाता दिवस पर बनाई गई मानव शृंखला

Tue, 26 Jan 2016 01:37 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 26 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Voters Day created human chain
बरेली। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले भर में लोगों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई गई। जागरूकता के लिए स्कूली बच्चों ने रैली निकाली और चौकी चौराहा पर मानव शृंखला बनाकर सबको मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह संजय कम्यूनिटी हाल में आयोजित मतदाता जागरूकता समारोह में जुटे शहर के कई विद्यालयोें के छात्र-छात्राओं, एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवक चौकी चौराहा तक रैली के रूप में पहुंचे। वह हाथों में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते बैनर-पोस्टर लिए थे। चौकी चौराहा पर रैली मानव श्रंखला में परिवर्तित हो गई। यहां कई कतारों में खड़े होकर बच्चों ने हर हाल में मताधिकार के प्रयोग का संदेश दिया। मानव श्रंखला के बाद सारे बच्चे फिर रैली के रूप में संजय कम्युनिटी हाल पहुंचे। यहां प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ शिवसहाय अवस्थी ने सबको स्वतंत्र रूप से मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग का संदेश सुनाया। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता को मत के अधिकार का प्रयोग स्वतंत्र रूप से हर हाल में करना चाहिए। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जादू के करतबाें से भी जागरूक किया। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एसडीएम सदर मनीष नाहर समेत कई अधिकारी और विद्यालयों के प्रधानाचार्य व समाजसेवी शामिल हुए।
विज्ञापन

 बरेली कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की छह इकाइयों ने कॉलेज परिसर में मतदान की शपथ ली। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनमीत कौर, डॉ. अर्चना गिरि, डॉ. रेनू चौधरी, डॉ. अजय सिंह ने स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई। स्वयंसेवकों ने शपथ ली कि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और सबको इसका प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। रानी अवंतीबाई राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में भी मतदाता दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. दिलीप कपूर ने कहा कि हमें स्वयं तो मतदान अवश्य ही करना चाहिए और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। अगर पक्षपात रहित होकर अपने प्रतिनिधियों का चयन करते हैं तो हम लोकतंत्र को मजबूत स्थिति प्रदान करते हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवप्रकाश द्विवेदी ने अपने कार्यालय के सभी कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed