फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vote and Get a Discount Discount

मतदान करें और पाएं छूट का तोहफा

Wed, 29 Nov 2017 01:56 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 29 Nov 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
निकाय चुनाव में मतदान पर्व का उत्सव मनाने के लिए शहर के डॉक्टर और मेडिकल स्टोर भी तैयार हैं। बुधवार को मतदान के बाद कोई मरीज उंगली पर लगी स्याही दिखाता है तो शहर कुछ प्रमुख चिकित्सक उसे अपने यहां छूट देंगे। एक हफ्ते तक लोगाें को छूट का लाभ मिलेगा। इसी तरह शहर की दवा दुकानों पर भी कुछ राहत दी जाएगी।

महानगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश खटवानी ने बताया कि एसोसिएशन ने तय किया है कि वोट डालने वालों को शहर के किसी भी मेडिकल स्टोर से दवा लेने पर छूट दी जाएगी। थोक दवा कारोबारी और एसोसिएशन के सचिव सुधीर सेठी ने बताया कि छूट देने का मकसद इतना है कि लोग वोट के लिए जागरूक हों। कोई भी शख्स उंगली में लगा स्याही का निशान दिखाकर छूट पा सकता है। खुशलोक अस्पताल के डॉ. विनोद पागरानी ने बताया कि उनके यहां ओपीडी में 15 से 20 फीसदी की छूट पर्चा बनाने और जांच पर दी जाएगी। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप आर्या, फिजीशियन डॉ. रवीश अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल रावत ने अपनी-अपनी ओपीडी में एक हफ्ते तक 50 फीसदी छूट की घोषणा की है। इसी तरह कई अन्य दुकानाें में भी छूट दी जाएगी। इसके लिए इन दुकानों के बाहर बैनर-पोस्टर टांगे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed