फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   votar

पिपरिया में ढाई साल की बच्ची का बना दिया वोट

Sat, 22 Aug 2015 01:42 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 22 Aug 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूचियों में फर्जी वोट बढ़ाने, अरसे से बाहर रह रहे लोगों और मृतकों के नाम न काटे जाने की बहुतायत में शिकायतें मिल रही हैं। मीरगंज ब्लाक की 70 में से 61 ग्राम पंचायतों में गंभीर आपत्तियां मिलने की तहसीलदार कुंवर बहादुर सिंह ने भी पुष्टि की है।
विज्ञापन

पिपरिया के प्रधान सत्यदेव वर्मा ने एसडीएम से गांव में बढ़ी तादात में फर्जी वोट बनाने की शिकायत की है। उनका कहना है कि अभिषेक राघव की पुत्री अंशिका की 23 साल उम्र दर्शाते हुए वोट बनाया गया है, जबकि उसकी उम्र महज ढाई साल है। उसके पिता अभिषेक की उम्र वोटर लिस्ट में 24 साल दर्ज है। इसी तरह तेजेश्वरी पुत्री कल्यान सिंह, अरुन पुत्र तालेवर, शीतल पुत्री तालेवर, सतीश पुत्र किशनलाल, गुड्डू पुत्र नत्थूलाल आदि नाबालिगों के भी फर्जी वोट बनाए गए हैं। इन सभी की उम्र 10 से 15 साल के बीच है।
विज्ञापन

प्रधान का कहना है कि राममूर्तिदेवी पत्नी रोशनलाल, रेखा देवी पत्नी भगवान सिंह, धर्मपाल, दानवीर, ब्रजपाल सिंह आदि 10 ऐसे लोग हैं जिनकी काफी समय पहले मौत हो चुकी है लेकिन उनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल हैं। स्थायी रूप से बाहर रह रहे 35 लोगों और 17 शादीशुदा लड़कियों के नाम भी वोटर लिस्ट से नहीं काटे गए हैं। और तो और प्रधान सत्यदेव की पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। इसी तरह बहरोली के प्रधान इंद्रप्रकाश, बीडीसी मेंबर भानुप्रताप और कई अन्य ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई है कि बीएलओ ने मृतकों, शादीशुदा लड़कियों और स्थायी रूप से बाहर रह रहे लोगों समेत 300 से ज्यादा अपात्रों के नाम वोटर लिस्ट में बढ़ा दिए हैं। कई नाम दो जगह दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed