फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Voices of protest raised against BJP candidate

Bareilly News: भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ उठे विरोध के स्वर

Thu, 19 Sep 2024 04:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Voices of protest raised against BJP candidate
सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव का बजा बिगुल, नामांकन 27 सितंबर से
विज्ञापन

बहेड़ी। सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव का बिगुल बज चुका है। 27 सितंबर से नामांकन आदि की प्रक्रियाएं शुरू हो जाएंगी। वहीं, भाजपा ने भी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी संगठन की घोषणा के बाद से पार्टी के अंदर ही विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री व पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक चिट्ठी भेज कर प्रत्याशी पर पुनर्विचार की मांग की गई है।
पार्टी के ही कुछ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिस व्यक्ति ने सपा उम्मीदवार करे चुनाव लड़ाया था। अपने गांव से लेकर पूरे इलाके में सपा की बैठकें कराई थीं। उसी को पार्टी ने सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी चुना है। हालांकि प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर संगठन के उच्च पदाधिकारी को भेजी गई है, लेकिन विरोध होने के चलते बहेड़ी अध्यक्ष पद की सीट के लिए तय किए गए उम्मीदवार को लेकर पेच फंस गया है।
विज्ञापन

कुछ लोग गुपचुप तरीके से पहुंचे दिल्ली
दूसरी ओर भाजपा के पदाधिकारी का एक प्रतिनिधिमंडल गुपचुप तरीके से दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से मिला। गन्ना समिति चुनाव के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पर सपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ने सहित तमाम आरोप लगाए। बताया जाता है कि जितेन प्रसाद भी इस मामले में हस्तक्षेप कर सकते हैं। फिलहाल, चुनाव में डेलीगेट मेंबर्स बनने के लिए उम्मीदवारों ने वोटरों को लुभाना शुरू कर दिया है। डेलीगेट मेंबर बनने के बाद डायरेक्टर को चुना जाता है और फिर डायरेक्ट अपना एक अध्यक्ष चुनते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed