फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Viral havoc increases, 587 patients suffer from fever

Bareilly News: वायरल का बढ़ा कहर, 587 मरीजों को ज्वर

Mon, 20 Nov 2023 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Viral havoc increases, 587 patients suffer from fever
बरेली। रात में लुढ़कते तापमान और दिन में चटख धूप से लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को 71 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में वायरल बुखार के 587 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में सेहत के प्रति सतर्क रहने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पवन कपाही के मुताबिक जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की कमी थी, वहां निजी मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों का सहयोग लिया गया। केंद्रों पर पहुंचे 587 मरीजों में से डेंगू संदिग्ध लक्षण वालों की जांच में दो लोग पॉजिटिव मिले। 500 से ज्यादा मरीज वायरल बुखार की चपेट में रहे। इन्हें दवाओं के साथ बचाव का सुझाव भी दिया गया है। 11 मरीजों को अलग-अलग सर्जरी और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


किस बीमारी के कितने पहुंचे थे मरीज
आरोग्य मेले में पांच हजार से ज्यादा मरीजों को देखा गया। इनमें 817 बच्चे शामिल हैं। 251 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। हेपेटाइटिस बी, सी और कोरोना संदिग्ध करीब 300 लोगों की किट से जांच की गई, पर रिपोर्ट निगेटिव रही। मेले में 99 मरीज आंख, लिवर के 438, पेट संबंधी 500, डायबिटीज के 161, त्वचा के 838, टीबी संदिग्ध 37, एनीमिया के 64, एएनसी के 488, कुपोषित 21 समेत अन्य बीमारियों के 1500 से ज्यादा मरीज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed