{"_id":"79a116b707e3df8b99517d1f02d1fb25","slug":"vimco-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमको फैक्ट्री खुलवाने की मांग को लेकर छठे दिन भूख हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमको फैक्ट्री खुलवाने की मांग को लेकर छठे दिन भूख हड़ताल जारी
बरेली
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमको फैक्ट्री बंद करने के विरोध में मुख्य गेट पर भूख हड़ताल करने वाले आठ कैजुअल श्रमिकों की हालत खराब होने पर उनमें से चार को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तीन श्रमिकों का पहले से ही जिला अस्पताल में उपचार हो रहा है। फैक्ट्री खुलवाने के लिए श्रमिकों की आज छठे दिन भी भूख हड़ताल जारी रही।
श्रमिक सूरजपाल, आफजाल, एजाज अहमद तथा माजिद अली को अस्पताल में दाखिल कराया गया। प्रेम साहू, उदयवीर, प्रेम कुमार, राजेंद्र मौर्य की भी हालत खराब थी लेकिन इन्होंने अस्पताल में भर्ती होने का विरोध किया। श्रमिकों के समर्थन में प्रियांगी गंगवार के पिता राजेश गंगवार भी भूख हड़ताल पर हैं। हड़ताली श्रमिकों का कहना है कि चाहे जान ही क्यों न चली जाए, वे अनशन नहीं तोड़ेंगे। श्रमिकों के समर्थन में सपा के जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह यादव अनशन स्थल पर पहुंचे और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। अनशनकारियों के साथ बैठने वालों में जेपी यादव, ब्रह्मानंद गांधी, राहुल गुप्ता, राहुल साहू, कुलदीप यादव, सतेंद्र प्रजापति आदि थे। श्रमिकों ने सीबीगंज पुलिस पर अनशनकारियों को धमकाने तथा जबरन भूख हड़ताल खत्म कराने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की है।
अनशन स्थल पर श्रमिकों की सभा में सतेंद्र प्रजापति ने कहा कि आईटीसी विमको प्रबंधन भूख हड़ताल पर बैठे श्रमिकों को कमजोर न समझे। प्रबंधन ने ढुलमुल रवैया नहीं छोड़ा तो कड़ा विरोध होगा। श्रमिकों ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करना है तो लड़ाई लड़नी होगी। सभा में विचार व्यक्त करने वालों में जवाहरलाल आदि थे।