{"_id":"5be8a5d0bdec227eda0319d1","slug":"villain-character-of-train-controller-in-bhojpuri-film-he-was-taking-sick-leave-from-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन कंट्रोलर बीमारी की छुट्टी लेकर भोजपुरी फिल्म में बने ‘विलेन’, सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन कंट्रोलर बीमारी की छुट्टी लेकर भोजपुरी फिल्म में बने ‘विलेन’, सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 12 Nov 2018 03:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रेलवे के इज्जतनगर मंडल में ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट में बतौर ट्रेन कंट्रोलर तैनात जितेंद्र कुमार का फिल्मी करियर चर्चा का विषय बना हुआ है।
वह कुछ दिन पहले बीमारी का बहाना करके छुट्टी पर गए, लेकिन सोशल साइट पर वायरल हुई तस्वीरों में वह एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में बतौर ‘विलेन’ व्यस्त नजर आए। इसकी शिकायत डीआरएम डीके सिंह से होने के बाद पूरे मामले की जांच के निर्देश जारी हो गए हैं।
जितेंद्र ने खुद को बीमार बताकर सिक लीव ली थी। कार्यालय में बताया गया कि वह घर पर आराम कर रहे हैं। इस दौरान कार्यालय के उनके साथियों को सोशल मीडिया के जरिये कुछ ऐसी तस्वीर मिलीं, जिनमें वह गाने की रिकार्डिंग कराते हुए नजर आए।
विज्ञापन
मामला उस वक्त और तूल पकड़ गया, जब सात दिन की सिक लीव खत्म होने के बाद भी वह ड्यूटी पर नहीं लौटे। इस मामले की शिकायत होने के बाद डीआरएम ने जांच के निर्देश जारी किए हैं।

जितेंद्र ने बताया कि वह ‘इश्क का रोग’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। बतौर विलेन उनका रोल दमदार है। जनवरी की शुरुआत में बरेली समेत पूरे देश में प्रीमियर होगा।
मैं फिल्मों में करियर बनाना चाहता हूं। इसमें गलत क्या है। नौकरी से रिटायरमेंट ले लूंगा, मजबूत स्थिति में हूं। मेरे खिलाफ क्या शिकायत हुई है, यह मैं नहीं जानता।
- जितेंद्र कुमार, ट्रेन कंट्रोलर
मैं फिल्मों में करियर बनाना चाहता हूं। इसमें गलत क्या है। नौकरी से रिटायरमेंट ले लूंगा, मजबूत स्थिति में हूं। मेरे खिलाफ क्या शिकायत हुई है, यह मैं नहीं जानता।
- जितेंद्र कुमार, ट्रेन कंट्रोलर