फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villagers themselves demolished a part of the religious place built on the pond land

Bareilly News: तालाब की जमीन पर बने धर्मस्थल का हिस्सा ग्रामीणों ने खुद तोड़ा, गांव में तैनात रही पुलिस

Tue, 31 Dec 2024 03:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 31 Dec 2024 03:11 AM IST
सार

मीरगंज क्षेत्र के गांव तिलमास में तालाब की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया। शिकायत पर जांच कराई गई तो धर्मस्थल का पीछा हिस्सा तालाब की जमीन पर बना मिला। बाद में ग्रामीण खुद ही इस हिस्से को तोड़ने लगे। 

विज्ञापन
Villagers themselves demolished a part of the religious place built on the pond land
धर्मस्थल पर हिस्सा तोड़ते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव तिलमास में तालाब की जमीन पर बने धर्मस्थल के पिछले हिस्से को हटाने के लिए ग्रामीणों ने सोमवार को खुद तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान पूरे गांव में नाकेबंदी कर दी गई। जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहा।

विज्ञापन


रविवार को गांव तिलमास के एक युवक ने तालाब की जमीन पर धर्मस्थल का निर्माण करने का आरोप लगाते हुए एक्स पर पोस्ट कर दिया था। इसके बाद पुलिस-प्रशासन चौकन्ना हो गया। कुछ ही देर में एसडीएम तृप्ति गुप्ता, तहसीलदार, राजस्व टीम, सीओ पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। मौके पर जांच की गई, जिसमें धर्मस्थल का कुछ हिस्सा तालाब की जमीन पर बना मिला। इसकी जांच करते हुए रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई। 
विज्ञापन


इस मामले में एसडीएम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि धर्मस्थल का जितना हिस्सा तालाब में बना हुआ है। लोग उसे तोड़ने के लिए स्वयं राजी हो गए। धर्मस्थल पक्ष के लोगों ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि इसका कुछ हिस्सा तालाब में बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed