Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villagers returned empty-handed as the block office was closed.

Bareilly News: ब्लॉक कार्यालय बंद होने से बैरंग लौटे ग्रामीण

Sat, 07 Mar 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 07 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Villagers returned empty-handed as the block office was closed.
शेरगढ़। होली की छुट्टियां समाप्त होने के बाद भी शेरगढ़ ब्लॉक का मुख्य कार्यालय शुक्रवार को बंद रहा। इससे दूर-दराज के गांवों से आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। कर्मचारियों के मुताबिक, ब्लॉक के चौकीदार कृष्ण दास कार्यालय की चाबियां साथ ले गए हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों के मुताबिक, कृष्ण दास को बृहस्पतिवार को कार्यालय खोलना था। लेकिन वह शुक्रवार तक नहीं लौटे। चाबियां उनके पास होने के कारण कई काम रुक गए। कार्यालय बंद होने से लोगों के अलावा कर्मचारी भी असहाय नजर आए। कर्मचारियों को इधर-उधर बैठकर समय बिताने को मजबूर हुए। लोग बैरंग लौट गए। ग्रामीणों के बीच प्रशासनिक लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी की चर्चा होती रही। इस बाबत ब्लॉक के लिपिक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि होली की छुट्टी के दौरान चौकीदार चाबियां लेकर चला गया था। समय पर नहीं लौटा। इस कारण कार्यालय नहीं खुल सके। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed