फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villager's body found near canal, murder alleged

Bareilly News: नहर किनारे मिला ग्रामीण का शव, हत्या का आरोप

Thu, 24 Oct 2024 04:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 24 Oct 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Villager's body found near canal, murder alleged
बहेड़ी। रोहनिया गांव निवासी किसान महेंद्र सिंह (49) का शव बुधवार को गांव के पास से बह रही नहर के किनारे पड़ा मिला। उनकी बाइक पास में ही खड़ी थी। शव पर कई जगह चोट के निशान मिले। परिजनों ने एक भट्ठा संचालक व उसके मुंशी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में तहरीर भी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह का खेत शीशगढ़ के एक युवक ने ईंट भट्ठा संचालन के लिए किराये पर लिया है। महेंद्र की जेसीबी भी किराये पर इसी भट्ठे पर चलती है। परिजनों की मानें तो महेंद्र का किराये को लेकर ईंट भट्ठा संचालक से विवाद चल रहा था। मंगलवार को शाम करीब छह बजे मोबाइल फोन पर किसी की कॉल आने के बाद वह घर से निकल गए।
विज्ञापन

काफी देर तक जब वह लौट कर नहीं आए तो परिजनों ने तलाश की। कुछ घंटे बाद भट्ठा संचालक ने ही उनका शव नहर के पास पड़ा होने की सूचना परिजनों को दी। परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो महेंद्र के शरीर पर चोट के कई निशान मिले। बाइक पास में ही खड़ी थी। कुछ लोगों ने हादसे की बात कही मगर बाइक क्षतिग्रस्त न होने का हवाला देकर परिजनों ने हादसा मानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। भतीजे मोहित सिंह ने पुलिस को तहरीर में ईंट भट्ठा मालिक व मुंशी पर ही हत्या करने का आरोप लगाया। कुल तीन लोगों को उन्होंने तहरीर में नामजद किया है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed