फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villagers agreed to vote after Tehsildar explained

Bareilly News: तहसीलदार के समझाने के बाद मतदान को राजी हुए ग्रामीण

Tue, 07 May 2024 06:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Villagers agreed to vote after Tehsildar explained
देवहा नदी पर पुल बनाने की मांग पर मिला आश्वासन, ग्रामीणों को भड़काने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

नवाबगंज। देवहा नदी पर पुल की मांग को लेकर मिले आश्वासन पर अब पेहना-पेहनिया सहित कई गांव के लोग अब मंगलवार को मतदान करेंगे।
देवहा नदी पर पुल न बनने से पेहना-पेहनिया गांव समेत कई गांवों के गुस्साए ग्रामीणों के बीच मतदान बहिष्कार की चर्चा थी। एसडीएम गोविंद मौर्य के निर्देश के बाद तहसीलदार रजनीश सक्सेना अपनी टीम के साथ गांव पेहना-पेहनिया पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर मतदान करने की अपील की। बताया कि कुछ लोग है, जो उन्हें बरगलाने का काम कर रहे हैं। प्रशासन उन पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि देवहा नदी पर पुल के निर्माण को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्रस्ताव पास होते ही नदी पर पुल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इस पर ग्राम प्रधान महेश चंद्र मिश्रा ने ग्रामीणों के साथ तहसीलदार को आश्वासन दिया कि मंगलवार को सभी ग्रामीण मतदान करेंगे । एसडीएम गोविंद मौर्य ने कहा कि गांव के कुछ लोग ग्रामीणों को बहकाने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed