फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villagers accused of selling and raping a teenage girl.

Bareilly News: ग्रामीणों पर किशोरी को बेचने और दुष्कर्म का आरोप

Thu, 24 Sep 2026 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Villagers accused of selling and raping a teenage girl.
नवाबगंज (बरेली)। किशोरी को अपने घर ले गए मौसा और मौसी पर गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि दोनों ने एक ग्रामीण के हाथ उसे 52 हजार रुपये में बेच दिया। बाद में ग्रामीण ने किशोरी से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने एसएसपी अनुराग आर्य से मिलकर बताया कि उनके साढ़ू और साली उनके घर आए और नाबालिग बेटी को अपने घर ले गए। आरोप है कि इन लोगों ने दूसरे गांव के निवासी जीशान और जहीर को उनकी बेटी 52 हजार रुपये में बेच दी। बाद में जीशान ने किशोरी की इच्छा के खिलाफ यौन संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में उसको जान से मारने और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देने लगा। उन्होंने अपने साढ़ू से बेटी को वापस घर भेजने के लिए कहा तो बहाना बनाने लगा। दबाव डाला तो उसने किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया। किशोरी ने माता-पिता को आपबीती सुनाई। आरोप है कि ग्रामीण ने अपने साढ़ू से शिकायत की तो उन्होंने किशोरी के निकाह के अभिलेख दिखा दिए। अभिलेखों में काजी का नाम अंकित नहीं था। थाना नवाबगंज पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed