फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villager locked in room for three days dies due to lack of treatment

Bareilly News: तीन दिनों से कमरे में बंद ग्रामीण की इलाज के अभाव में मौत

Sun, 11 Aug 2024 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Villager locked in room for three days dies due to lack of treatment
सिरौली। इलाज एवं देखभाल के अभाव में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने तीन दिनों से बंद कमरे की दरवाजा तोड़कर शव निकलवाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव गुरगांव के रोहतास राना अपने घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी व दो पुत्र हिमाचल में रहकर कारोबार करते हैं। विगत तीन दिनों से वह अपने घर के कमरे से बाहर नहीं निकले। कुछ हलचल न होने पर लोग घर के पास पहुंचे, तब कमरे बदबू आ रही थी। ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए डायल 112 पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो रोहतास की मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना प्रभारी रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की, तब पता चला कि वह अधिकतर फास्ट फूड से अपना पेट भरते थे। उन्हें कई दिनों से उल्टी-दस्त आ रहे थे। अकेले होने के कारण देखभाल एवं इलाज के अभाव में उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed