Bareilly News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, बेटे ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में गांव सूदनपुर निवासी युवक की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने बताया कि उसकी मां का गांव निवासी व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इन दोनों के बीच पिता रोड़ा बन रहे थे। बेटे ने उक्त व्यक्ति पर ही जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में गांव सूदनपुर निवासी ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार रात उसका शव खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के बेटे ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
मृतक के पुत्र ने बताया कि आठ माह पहले उसकी गांव के ही एक व्यक्ति के साथ चली गई थी। लगभग एक माह पहले वह वापस घर आ गई, फिर पिता के साथ बाजपुर (उत्तराखंड) में रहने लगी। पिता को उसी व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी थी। जब वह दीपावली के समय अपने माता-पिता और भाइयों के साथ घर लौटा तो उसकी मां फिर आरोपी के घर रहने लगी।
जहर देकर मारने का आरोप
आरोप लगाया कि सोमवार को आरोपी उसके पिता को जंगल की ओर ले गया। वहां पिता को शराब में जहर मिलाकर दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया कि आरोपी व्यक्ति उसकी लगभग 12 बीघा जमीन बटाई पर करता है। गेहूं कटाई के वक्त उसकी मां का उसके साथ प्रेम प्रसंग हो गया था। इसके बाद से ही मां के व्यवहार में बदलाव देखने को मिला। इस कारण घर में झगड़ा होता था।
थाना प्रभारी राम रतन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।