फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villager dies under suspicious circumstances, accused of murder

Bareilly News: संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 11 Jan 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Villager dies under suspicious circumstances, accused of murder
जमुना प्रसाद। फाइल फोटो
खाना खाकर सोने गए थे, फिर नहीं उठे, गांव दोंद आलमपुर का मामला, जांच शुरू
विज्ञापन

मीरगंज। थाना शाही क्षेत्र के गांव दोंद आलमपुर में एक ग्रामीण की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्रामीण के बेटे चंद्रपाल ने बताया कि उसके पिता जमुना प्रसाद बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर सो रहे थे। सुबह देर तक नहीं उठे तो उनके पास जाकर देखा तो वह मृत पड़े थे। कुछ देर बाद गांव का एक व्यक्ति आकर गाली-गलौच करते हुए एक व्यक्ति को मार डालने की बात कही। इसके बाद दूसरे व्यक्ति की हत्या करने की बात करने लगा। जमुना प्रसाद के परिजनों ने उक्त व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन


जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
ग्रामीणों ने बताया कि जमुना प्रसाद के बेटे चंद्रपाल ने उक्त व्यक्ति के पिता से पांच साल पहले स्टांप पेपर पर एक लाख रुपये नकद देकर जगह खरीदी थी। उस पर जमुना प्रसाद के बेटे मकान बनाकर रह रहे हैं, लेकिन गांव का ही संबंधित व्यक्ति उस जगह पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाकर आलाधिकारियों से शिकायतपत्र दे रहा था। एक सप्ताह पूर्व जमुना प्रसाद के भूसे के बोगों में किसी ने आग लगा दी थी, जिसका शक भी उसी पर लगाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई: थाना अध्यक्ष
सूचना पर थाना अध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधीर कुमार और सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि शोभाराम पर शक जाहिर कर परिजनों ने तहरीर दी है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed