फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal Imambara built on Municipal Corporation land demolished.

यूपी: बरेली में अवैध इमामबाड़े पर चला बुलडोजर, दुकानें और मकान भी ध्वस्त, नगर निगम ने की कार्रवाई

Thu, 03 Sep 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Illegal Imambara built on Municipal Corporation land demolished.
बुलडोजर से ढहाया गया अवैध इमामबाड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली में नगर निगम ने बुधवार को वार्ड-51 स्थित नगरिया परीक्षित में अपनी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। यहां नगर निगम की कुल 0.624 हेक्टेयर भूमि पर अवैध इमामबाड़ा बनाने के साथ ही 12 अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से दुकानें, कच्चे मकान व झोपड़ियां बनाकर कब्जा किया था। इन्हें बुलडोजर से हटा दिया गया।
विज्ञापन


नगरिया परीक्षित वार्ड के पार्षद महेश राजपूत ने कांशीराम आवास के सामने भूमि पर 25 साल से कब्जे की शिकायत की थी। इसके बाद नगर निगम की टीम बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे मौके पर पहुंची। जेसीबी से यहां किए गए निर्माण को ढहाकर जमीन को कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन


अवैध इमामबाड़े को ढहाने का प्रकरण बुधवार को चर्चा में भी रहा। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कार्रवाई के बाद ड्रम व अन्य सामान को सुरक्षित किया गया। इस दौरान मौके पर एई मुकेश शाक्य, प्रभारी प्रवर्तन दल पीबी जोशी, अतिक्रमण प्रभारी सचिदानंद, मानचित्रकार रविंद्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि नगर निगम की सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed