{"_id":"6913a5198348d2f5100fc69f","slug":"villager-dies-in-road-accident-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3225-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम टेरा निवासी 45 वर्षीय ग्रामीण की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार थाना शीशगढ़ के ग्राम टेरा निवासी जीसुख राम सोमवार रात नारायन नगला की बाजार करके अपने घर बाइक से लौट रहे थे। थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव सुकटिया के पास बंजरिया सड़क पर किसी वाहन की चपेट में आ गए। ग्रामीण की मौत के बाद उनके परिजनों में मातम पसर गया। हालांकि ग्रामीण के पास मौके से कोई हेलमेट नहीं मिला। फिलहाल, परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी l संवाद
--
अज्ञात वाहन की टक्कर में दो बाइक सवार घायल
भुता/बहेड़ी। बीसलपुर-फरीदपुर मार्ग पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात आठ बजे की घटना है। बीसलपुर निवासी नन्हेलाल मित्र छोटेलाल के साथ बाइक से फरीदपुर से बीसलपुर की ओर जा रहे थे। इस समय पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक रोड किनारे जमीन पर गिर गई। चालक नन्हेलाल गंभीर घायल हो गया। छोटेलाल को हल्की चोटें आई हैं। इधर, बहेड़ी के मुड़िया नबी बख्श रोड पर बाइक चालक अरविंद कुमार को पीछे से आते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उनको परिचितों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद