फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villager dies after treatment by quack, complaint lodged

Bareilly News: झोलाछाप के इलाज के बाद ग्रामीण की मौत, दी तहरीर

Sun, 20 Sep 2026 02:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 20 Sep 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Villager dies after treatment by quack, complaint lodged
सिरौली/रामनगर। गांव बरसेर में झोलाछाप के इलाज के बाद अटा फुंदापुर के रामवीर प्रजापति (46) की मौत हो गई। परिजन ने झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है। बेटे सचिन ने पुलिस को बताया कि रामवीर को शुक्रवार को बुखार आया था। वह पत्नी और बेटे के साथ बरसेर में एक झोलाछाप के पास गए थे। आरोप है कि झोलाछाप ने एक गोली खिलाई। उसके बाद ड्रिप लगा दी। ड्रिप लगाते ही पिता की तबीयत और बिगड़ गई। इस पर उनको रेफर कर दिया गया। परिजन इलाज के लिए आंवला ले जा रहे थे, रास्ते में रामवीर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद झोलाछाप के पास लौटे, तब तक वह दुकान बंद करके भाग चुका था। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजी जाएगी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed