{"_id":"686622c3a9bb8460cb0c2e12","slug":"villager-dies-after-being-hit-by-truck-in-bareilly-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत, दूसरा गंभीर घायल, मोबाइल फोन सही कराकर घर लौट रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत, दूसरा गंभीर घायल, मोबाइल फोन सही कराकर घर लौट रहे थे दोनों
Thu, 03 Jul 2025 11:57 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:57 AM IST
सार
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बुधवार रात लखनऊ हाईवे पर हादसा हो गया। रजऊ अड्डे के पास ट्रक ने दो ग्रामीणों को टक्कर मार दी, जिससे एक ग्रामीण की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
अमरपाल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात ट्रक की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। दोनों मोबाइल फोन सही कराकर पैदल घर जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया।
विज्ञापन
बिथरी थाना क्षेत्र के रजऊ गांव निवासी अमरपाल और जयदीप बुधवार रात लखनऊ हाईवे स्थित रजऊ अड्डे पर गए थे। वहां उन्होंने दुकान पर अमरपाल का मोबाइल फोन सही करवाया। मोबाइल फोन सही कराकर रात 10 बजे दोनों घर लौट रहे थे, तभी बरेली की ओर से आ रहे ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें से अमरपाल की मौत हो गई। जबकि जयदीप का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। 40 वर्षीय अमरपाल सागर खेती मजदूरी करके परिवार का पेट पालते थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन