फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   villager brutally murdered with a sharp weapon in Bareily

Bareilly News: धारदार हथियार से वार कर ग्रामीण की नृशंस हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला खून से लथपथ शव

Sat, 07 Feb 2026 11:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शेरगढ़ (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, शेरगढ़ (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Feb 2026 11:36 AM IST
सार

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ग्रामीण का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसकी नृशंस हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। 

विज्ञापन
villager brutally murdered with a sharp weapon in Bareily
रामदास का फाइल फोटो, मौके पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार सुबह गन्ने के खेत में पड़ा मिला तो गांव में सनसनी फैल गई। किसी ने धारदार हथियार से वार कर वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गहनता से जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।    

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डूंगरपुर देहात निवासी 58 वर्षीय रामदास शुक्रवार दोपहर को अपने खेत पर बरसीम (पशुओं का चारा) काटने गए थे। जब वह शाम तक घर वापस नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने ग्रामीणों के साथ उनकी खोजबीन शुरू की। पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन देर रात तक रामदास का कोई पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन

villager brutally murdered with a sharp weapon in Bareily
दूसरे खेत में रखा मिला बोरा - फोटो : संवाद

सिर और पैरों पर किए गए थे धारदार हथियार से वार 
शनिवार सुबह परिजनों ने दोबारा उनकी तलाश शुरू की। इस बीच रामदास का शव गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिला। शव की हालत देख लोग सन्न रह गए। ग्रामीणों के मुताबिक रामदास के सिर और पैरों पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी की, लेकिन हत्या के कारण का पता नहीं चला। 

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर रामदास ने अपने खेत से बरसीम काटी थी। उनके साथ पत्नी भी थी। बाद में वह बकरियां चराने चली गई। रामदास बोरे में बरसीम भरकर गांव की तरफ चल गए, लेकिन घर नहीं पहुंचे। शनिवार सुबह जिस खेत में उनका शव मिला, उससे करीब 70 मीटर दूरी पर बरसीम से भरा बोरा पड़ा मिला। रामदास की हत्या से उनकी पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed