फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villager attacked for demanding loan amount, dies

Bareilly News: उधारी की रकम मांगने पर ग्रामीण पर हमला, मौत

Sun, 30 Mar 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Villager attacked for demanding loan amount, dies
हाफिजगंज। उधार दी गई रकम मांगने पर ग्रामीणों को पीटा गया, जिससे कुछ देर में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दोस्त व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा को सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के धमीपुर के पास गांव बढ़ेपुरा के रहने वाले 55 वर्षीय भूदेव शर्मा का उनके दोस्त मोहनलाल के बीच 27 मार्च की शाम गांव में ही एक दुकान के पास झगड़ा हो गया। सिर दीवार में मारने के चलते भूदेव की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर इंस्पेक्टर हाफिजगंज पवन कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। हालांकि रिपोर्ट स्पष्ट न होने से विसरा को सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को मृतक की पत्नी शकुंतला देवी की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया था कि उसके पति भूदेव शर्मा के दो लाख रुपये मोहनलाल पर आ रहे थे। पति ने अपने रुपये मांगे तो झगड़ा हो गया, जिस पर मोहनलाल ने अपने साथियोें के सहयोग से भूदेव की गर्दन पकड़कर दीवार में मार दी। इससे उनके सिर में चोट लग गई और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी शकुंतला देवी की तहरीर पर मोहनलाल, धर्मपाल, श्यामलाल व आत्माराम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed