{"_id":"611d58b18ebc3e79f9535c69","slug":"village-head-including-nephew-arrested-with-20-kg-smack-bareilly-news-bly456704377","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 किलो स्मैक के साथ भतीजे समेत ग्राम प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 किलो स्मैक के साथ भतीजे समेत ग्राम प्रधान गिरफ्तार
विज्ञापन
स्मैक के साथ पकड़ा गया प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के एक लाख के इनामी तस्कर भोला का फूफा है आरोपी
विज्ञापन
दिल्ली, हरियाणा में सप्लाई की जानी थी खेप, पुलिस ने कार समेत दबोचा
फतेहगंज पूर्वी। पुलिस ने पढ़ेरा गांव के प्रधान शहीद खान उर्फ छोटे और उसके भतीजे सैफ खान उर्फ राजू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलो स्मैक बरामद की है। दोनों स्मैक को कार में लादकर दिल्ली और हरियाणा में सप्लाई करने ले जाने की तैयारी कर रहे थे।
फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर विजय कुमार के मुताबिक, मंगलवार रात पढ़ेरा गांव के प्रधान शहीद खान उर्फ छोटे के घर से स्मैक की खेप अन्य राज्यों में भेजे जाने की सूचना मिली। इस पर फरीदपुर थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलाकर प्रधान छोटे के घर दबिश दी गई। उस वक्त प्रधान के घर के सामने खड़ी कार में स्मैक के पैकेट लादे जा रहे थे। पुलिस फोर्स ने घेराबंदी करके प्रधान छोटे और उसके भतीजे सैफ खान उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। कार और घर से करीब बीस किलो स्मैक बरामद हो गई। यह पूरा ऑपरेशन सीओ फरीदपुर राजकुमार मिश्र की अगुवाई में अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक शहीद खान दिल्ली पुलिस के एक लाख के इनामी स्मैक तस्कर बेहरा निवासी तैमूर उर्फ भोला का फूफा है। ये सभी साथ मिलकर काम करते हैं। पुलिस की सख्ती के चलते भोला इन दिनों अंडरग्राउंड है।
विज्ञापन
कई नाम आए सामने, घरों से मिले फरार
पुलिस टीम दोनों तस्करों को कार सहित थाने ले गई। वहां कई घंटे चली पूछताछ के दौरान आरोपियों ने क्षेत्र के कई तस्करों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस टीमों ने उनके बताए ठिकानों पर छापे मारे, लेकिन कोई तस्कर हाथ नहीं आया। पुलिस ने बताया कि दोनों के पकड़े जाने की खबर इलाके में फैलने पर सभी तस्कर अपने घरों से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन गांवों में बड़े पैमाने पर होता है धंधा
फतेहगंज पश्चिमी, आंवला के अलावा फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव पढे़रा, कादरगंज, शिवपुरी आदि में मादक पदार्थों की तस्करी का धंधा बड़े पैमाने पर होता है। यहां के तस्करों के तार कई राज्यों से जुडे़ हैं। दिल्ली सहित अन्य राज्यों की पुलिस इन गांवों में छापे मारकर छोटे तस्करों को पकड़ती रही है, लेकिन यह पहला मौका है जब पुलिस ने किसी बड़े तस्कर पर कार्रवाई की है।
दिल्ली पुलिस पर फायरिंग कर चुका है प्रधान
प्रधान छोटे ने कई राज्यों में स्मैक तस्करी का जाल फैला रखा है। पिछले वर्ष दिल्ली पुलिस ने छोटे के घर पर छापा मारा तो इसके साथियों ने दिल्ली पुलिस पर फायरिंग कर दी थी, इसके कारण दिल्ली पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा था। सूत्रों के मुताबिक राजनीतिक पकड़ मजबूत होने की वजह से स्थानीय पुलिस छोटे के यहां छापा मारने से पीछे हट जाती थी।
निरस्त होगी प्रधानी, जब्त होगी संपत्ति
ग्रामीणों के मुताबिक 20 साल पहले छोटे के पिता के पास मात्र 15 बीघा जमीन थी, लेकिन अब छोटे और इसके भाई सलीम के पास लगभग सात सौ बीघा जमीन है। गांव में एक ईंट भट्ठा होने के साथ ही फरीदपुर में एक बैटरी बनाने की बड़ी फैक्टरी भी है। ये सारी संपत्ति उसने स्मैक तस्करी की कमाई से बनाई है। उसका भाई सलीम भी कुछ वर्ष पहले स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है। यही नहीं इसी काली कमाई के दम पर कई सालों से प्रधानी का चुनाव भी जीत रहा था। अब पुलिस उसकी प्रधानी निरस्त कराने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजने की तैयारी कर रही है।
झारखंड से अफीम लाकर बनाते थे स्मैक
पुलिस के मुताबिक आरोपी झारखंड से अफीम खरीदकर लाते थे और केमिकल मिलाकर उससे खुद ही स्मैक बनाते थे। फिर यह स्मैक दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई की जाती थी। एसपी देहात ने बताया कि करीब महीने भर से पुलिस टीम उन पर नजर रख रही थी और जैसे ही खेप ले जाने की सूचना मिली, उन्हें दबोच लिया गया।
स्मैक तस्करी में पकड़ा गया प्रधान एक लाख के इनामी तैमूर का फूफा है। उसकी संपत्ति जब्त करने के साथ ही प्रधानी निरस्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट से उसकी रिमांड लेकर दोबारा पूछताछ होगी। हिस्ट्रीशीट खोलकर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। कुछ अन्य तस्करों के नाम भी सामने आए हैं, उनकी तलाश की जा रही है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
विज्ञापन
दिल्ली, हरियाणा में सप्लाई की जानी थी खेप, पुलिस ने कार समेत दबोचा फतेहगंज पूर्वी। पुलिस ने पढ़ेरा गांव के प्रधान शहीद खान उर्फ छोटे और उसके भतीजे सैफ खान उर्फ राजू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलो स्मैक बरामद की है। दोनों स्मैक को कार में लादकर दिल्ली और हरियाणा में सप्लाई करने ले जाने की तैयारी कर रहे थे।
फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर विजय कुमार के मुताबिक, मंगलवार रात पढ़ेरा गांव के प्रधान शहीद खान उर्फ छोटे के घर से स्मैक की खेप अन्य राज्यों में भेजे जाने की सूचना मिली। इस पर फरीदपुर थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलाकर प्रधान छोटे के घर दबिश दी गई। उस वक्त प्रधान के घर के सामने खड़ी कार में स्मैक के पैकेट लादे जा रहे थे। पुलिस फोर्स ने घेराबंदी करके प्रधान छोटे और उसके भतीजे सैफ खान उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। कार और घर से करीब बीस किलो स्मैक बरामद हो गई। यह पूरा ऑपरेशन सीओ फरीदपुर राजकुमार मिश्र की अगुवाई में अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक शहीद खान दिल्ली पुलिस के एक लाख के इनामी स्मैक तस्कर बेहरा निवासी तैमूर उर्फ भोला का फूफा है। ये सभी साथ मिलकर काम करते हैं। पुलिस की सख्ती के चलते भोला इन दिनों अंडरग्राउंड है।
विज्ञापन
कई नाम आए सामने, घरों से मिले फरार
पुलिस टीम दोनों तस्करों को कार सहित थाने ले गई। वहां कई घंटे चली पूछताछ के दौरान आरोपियों ने क्षेत्र के कई तस्करों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस टीमों ने उनके बताए ठिकानों पर छापे मारे, लेकिन कोई तस्कर हाथ नहीं आया। पुलिस ने बताया कि दोनों के पकड़े जाने की खबर इलाके में फैलने पर सभी तस्कर अपने घरों से फरार हो गए।
विज्ञापन
इन गांवों में बड़े पैमाने पर होता है धंधा
फतेहगंज पश्चिमी, आंवला के अलावा फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव पढे़रा, कादरगंज, शिवपुरी आदि में मादक पदार्थों की तस्करी का धंधा बड़े पैमाने पर होता है। यहां के तस्करों के तार कई राज्यों से जुडे़ हैं। दिल्ली सहित अन्य राज्यों की पुलिस इन गांवों में छापे मारकर छोटे तस्करों को पकड़ती रही है, लेकिन यह पहला मौका है जब पुलिस ने किसी बड़े तस्कर पर कार्रवाई की है।दिल्ली पुलिस पर फायरिंग कर चुका है प्रधान
प्रधान छोटे ने कई राज्यों में स्मैक तस्करी का जाल फैला रखा है। पिछले वर्ष दिल्ली पुलिस ने छोटे के घर पर छापा मारा तो इसके साथियों ने दिल्ली पुलिस पर फायरिंग कर दी थी, इसके कारण दिल्ली पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा था। सूत्रों के मुताबिक राजनीतिक पकड़ मजबूत होने की वजह से स्थानीय पुलिस छोटे के यहां छापा मारने से पीछे हट जाती थी।निरस्त होगी प्रधानी, जब्त होगी संपत्ति
ग्रामीणों के मुताबिक 20 साल पहले छोटे के पिता के पास मात्र 15 बीघा जमीन थी, लेकिन अब छोटे और इसके भाई सलीम के पास लगभग सात सौ बीघा जमीन है। गांव में एक ईंट भट्ठा होने के साथ ही फरीदपुर में एक बैटरी बनाने की बड़ी फैक्टरी भी है। ये सारी संपत्ति उसने स्मैक तस्करी की कमाई से बनाई है। उसका भाई सलीम भी कुछ वर्ष पहले स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है। यही नहीं इसी काली कमाई के दम पर कई सालों से प्रधानी का चुनाव भी जीत रहा था। अब पुलिस उसकी प्रधानी निरस्त कराने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजने की तैयारी कर रही है।झारखंड से अफीम लाकर बनाते थे स्मैक
पुलिस के मुताबिक आरोपी झारखंड से अफीम खरीदकर लाते थे और केमिकल मिलाकर उससे खुद ही स्मैक बनाते थे। फिर यह स्मैक दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई की जाती थी। एसपी देहात ने बताया कि करीब महीने भर से पुलिस टीम उन पर नजर रख रही थी और जैसे ही खेप ले जाने की सूचना मिली, उन्हें दबोच लिया गया।स्मैक तस्करी में पकड़ा गया प्रधान एक लाख के इनामी तैमूर का फूफा है। उसकी संपत्ति जब्त करने के साथ ही प्रधानी निरस्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट से उसकी रिमांड लेकर दोबारा पूछताछ होगी। हिस्ट्रीशीट खोलकर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। कुछ अन्य तस्करों के नाम भी सामने आए हैं, उनकी तलाश की जा रही है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात