{"_id":"66c26c53fc2ef75760073f84","slug":"village-head-accused-of-embezzling-lakhs-without-getting-any-work-done-bareilly-news-c-4-1-bly1039-461725-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ग्राम प्रधान पर बगैर काम कराए लाखों हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ग्राम प्रधान पर बगैर काम कराए लाखों हड़पने का आरोप
विज्ञापन
मीरगंज। शेरगढ़ की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के दर्जनों लोगों ने ग्राम प्रधान पर बिना काम कराए लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी बरेली से शिकायत कर निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव सुल्तानपुर निवासी युगल किशोर, बाबूराम, दुर्जन लाल, केदार, बेंचे सिंह आदि ने शिकायत में बताया कि ग्राम प्रधान मुन्नी देवी ने गांव में ढाई महीने पहले मनरेगा योजना के तहत 80 मीटर सीसी रोड डलवाई थी, जो उखड़ गई है। इसमें घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। दो वर्ष पूर्व साढ़े तेरह लाख रुपये की लागत से पंचायत घर का निर्माण कराया गया, जो जगह जगह टूट रहा है। पुराने पंचायत घर की ईंट अपने उपयोग में ले ली। पूर्व प्रधान द्वारा जिन लोगों के लिए चार वर्ष पूर्व शौचालय निर्माण कराया गया था। इस बार भी अपने चहेतों को उन्हीं शौचालयों के लिए सरकारी पैसा निकाला गया है। इस तरह से अन्य अनियमितताओं का आरोप लगाया है। इधर, प्रधान पति मोतीराम ने बताया कि शिकायत झूठी है। जांच में सच्चाई का पता लग जाएगा। संवाद