फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vikrant's lethal bowling helped Ben-Hur XI win

Bareilly News: विक्रांत की घातक गेंदबाजी से बेन-हर इलेवन जीता

Wed, 06 May 2026 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 06 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Vikrant's lethal bowling helped Ben-Hur XI win
कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग के दूसरे दिन बेन-हर इलेवन ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर जजवा क्लब को 66 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। बेन-हर इलेवन की जीत में गेंदबाज विक्रांत की भूमिका अहम रही
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेन-हर इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में बेहतरीन खेल दिखाया। टीम की ओर से रवि गुप्ता और सौरभ गुर्जर ने मोर्चा संभालते हुए क्रमशः 55-55 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जिनकी बदौलत बेन-हर इलेवन ने विपक्षी टीम के सामने 187 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा। जजवा क्लब की गेंदबाजी में आदिल ने धारदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके, लेकिन वह रनों की गति पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे। 188 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी जजवा क्लब की शुरुआत खराब रही। हालांकि, मजहर ने एक छोर संभालते हुए नाबाद 68 रनों की साहसी पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल सका। पूरी टीम अंततः 121 रनों पर ही सिमट गई। बेन-हर इलेवन की जीत में गेंदबाज विक्रांत की भूमिका अहम रही, जिन्होंने सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए तीन महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल कीं। मैच के समापन पर शानदार प्रदर्शन करने वाले विक्रांत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें समाजसेवी बाबू खान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान टूर्नामेंट के सेक्रेट्री रियाज अफरीदी, खलीफा क्लब के कोच महफूज खान और समाजसेवी इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed