फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   vikas bhawan gallery dedicatied to women

आधी आबादी को समर्पित होगा विकास भवन का गलियारा

Sun, 29 Aug 2021 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
vikas bhawan gallery dedicatied to  women
बरेली। मिशन शक्ति के तहत अब विकास भवन का गलियारा भी महिलाओं को समर्पित किया जाएगा। गलियारे में विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली देश की चर्चित महिलाओं के चित्र लगाने का काम किया जा रहा है। इसका मकसद अपने बलबूते समाज में खास मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं के संघर्ष और उनकी उपलब्धियों से जनता को रूबरू कराना है।
विज्ञापन

विकास भवन में प्रथम तल के गलियारे में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ ही आजादी के बाद विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां अर्जित करने वाली महिलाओं की पेंटिंग लगाने का काम किया जा रहा है। गलियारे में रानी लक्ष्मीबाई, मदर टेरेसा के साथ ही पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल, भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला अन्ना राजम मल्होत्रा, पहली महिला कैबिनेट मंत्री विजयलक्ष्मी पंडित, पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू, एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कमलजीत संधू, पहली भारतीय महिला पायलट सरला ठकराल आदि के चित्र लगाए जा रहे हैं। चित्र के साथ उनका जीवन परिचय और उपलब्धियां भी लिखी जा रही हैं। इससे पहले विकास भवन के ग्राउंड फ्लोर के गलियारे को महापुरुषों को समर्पित किया जा चुका है। मिशन शक्ति के तहत गांवों में बन रहे 1193 पंचायत भवनों की एक दीवार भी महिलाओं को समर्पित की गई है। इस दीवार पर महिला सशक्तीकरण के स्लोगन लिखे जा रहे हैं। हर माह यहां महिलाओं की गोष्ठी भी होगी।
विज्ञापन

वर्जन:
महिलाओं को गलियारा समर्पित करने का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली देश की मातृ शक्ति की उपलब्धियों से आम जनता को रूबरू कराना है। गलियारे में लगने वाली पेंटिंग्स के जरिए विकास भवन आने वाले उनकी उपलब्धियों से परिचित होंगे। - चंद्रमोहन गर्ग, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed