फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vidya World School won the trophy for the fourth time

Bareilly News: विद्या वर्ल्ड स्कूल ने चौथी बार जीती ट्रॉफी

Sun, 20 Apr 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Vidya World School won the trophy for the fourth time
बरेली। एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी) की ओर से आयोजित श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स के फाइनल मुकाबले में विद्या वर्ल्ड स्कूल ने एसआर इंटरनेशनल को नौ विकेट से मात दी। विद्या वर्ल्ड स्कूल ने चौथी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

एसआर के कप्तान शुभ गंगवार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम 13.3 ओवरों में 36 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्या वर्ल्ड की टीम का पहला विकेट पहली ही गेंद पर गिर गया। फिर संभल कर खेलते हुए विद्या वर्ल्ड ने इस लो स्कोरिंग मैच को 3.2 ओवर में आसानी से अपने नाम किया। 2.3 ओवर में सिर्फ चार रन देकर चार विकेट हासिल करने वाले विद्या वर्ल्ड के गेंदबाज प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

फाइनल में बासुबरल के स्थान पर एसआर को मिला मौका
ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डाॅ. सोवन मोहंती ने बताया कि शुक्रवार को बासुबरल सरस्वती स्कूल और एसआर इंटरनेशनल स्कूल के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले में बासुबरल सरस्वती स्कूल ने एसआर इंटरनेशनल स्कूल को छह विकेट से मात दी थी। मैच के बाद एसआर इंटरनेशनल स्कूल के कप्तान और कोच ने बासुबरल सरस्वती स्कूल के एक खिलाड़ी को अयोग्य बताया। जांच में शिकायत सही मिलने पर बासुबरल स्कूल को फाइनल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। इसके बाद एसआर इंटरनेशनल स्कूल की टीम को फाइनल में खेलने का अवसर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed