फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video of TTE sleeping in drunken state goes viral, inquiry ordered

Bareilly News: शराब के नशे में सोते टीटीई का वीडियो वायरल, जांच का आदेश

Wed, 13 Aug 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Video of TTE sleeping in drunken state goes viral, inquiry ordered
बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच सी-2 में ऑन ड्यूटी था टीटीई
विज्ञापन

बरेली। इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी चेयरकार कोच सी-2 में सीट पर सोते ऑन ड्यूटी टीटीई का वीडियो वायरल हो रहा है। 10 सेकंड का यह वीडियो एक्स पर पोस्ट करके यात्री ने शिकायत दर्ज कराई है। डीआरएम ने जांच का आदेश दिया है। टीटीई बरेली जंक्शन का बताया जा रहा है। टीटीई पर नशे में होने का आरोप भी लगाया गया है।
14315 बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का बरेली जंक्शन से चलने का समय तड़के 4:55 बजे है। अक्सर ट्रेन के कोच में आने वाली खराबी के कारण पिछले तीन महीने से इस गाड़ी का आवागमन का समय गड़बड़ाया हुआ है। कई बार गाड़ी को एसी के स्थान पर स्लीपर कोच के साथ चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अब एक यात्री ने ट्रेन में ऑन ड्यूटी टीटीई पर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि टीटीई शराब के नशे में था। ट्रेन के बरेली जंक्शन से छूटने के कुछ देर के बाद ही वह कोच में सो गया। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान सय्यद ने बताया कि जांच की जा रही है। वीडियो से यह पुष्ट नहीं हो रहा कि टीटीई नशे में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed