फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video of SP leader making statements against PM-CM goes viral

Bareilly News: सपा नेता का पीएम-सीएम के खिलाफ बयानबाजी का वीडियो वायरल

Fri, 18 Jul 2025 06:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Video of SP leader making statements against PM-CM goes viral
बरेली। सपा की कैंट विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रोहित राजपूत फिर चर्चा में हैं। इस बार उनका वीडियो वायरल हो रहा है इसमें वह प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। हनुमान दल के पदाधिकारियों ने रोहित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इससे रोहित की मुश्किल बढ़ सकती है।
विज्ञापन

कालीबाड़ी निवासी रोहित राजपूत का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह सपा नेता डॉ. अनीस बेग के कार्यक्रम का है। इसमें एक वीडियो में अनीस बेग सपा कार्यकर्ताओं को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत करते नजर आ रहे हैं तो वहीं मंच पर मौजूद रोहित राजपूत प्रधानमंत्री मोदी-योगी पर तीखे शब्दों में तंज कसते नजर आ रहे हैं। कह रहे हैं कि मेरी छत पर कभी भगवा झंडा नहीं लगेगा, कभी महाकाल का झंडा भी नहीं लगेगा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रोहित घिर गए हैं, हनुमान दल से जुड़े अक्षय प्रताप सिंह ने कहा है कि वह इस मामले में अधिकारियों से शिकायत करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

----

सपा के टिकट को थोक में दावेदार, मचा घमासान
- कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा के कई दावेदार हैं। इनमें अनीस बेग, राजेश अग्रवाल, समर्थ मिश्रा, दीपक शर्मा, इंजीनियर अनीस अहमद खान, सुरेंद्र मिश्रा, समयुन खान आदि प्रमुख नाम हैं। आंवला व बिल्सी के विधायक रह चुके आरके शर्मा का नाम भी कैंट विधानसभा क्षेत्र से कभी कभार उछलता रहता है। इनमें से कई दावेदार समय समय पर कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने अपनी ताकत दिखाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रोहित बोले- मैं भोला भाला, अब राजनीति गंदी
- रोहित राजपूत से वीडियो के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि वह पुराने वक्त के कार्यकर्ता हैं जिन्हें सपा मुखिया अखिलेश यादव की पार्टी में छोटी सी जिम्मेदारी मिली है। पहले राजनीति ऐसी नहीं होती थी, अब यह गंदी हो गई है। हम गरीब व परिवार से हैं, पढ़ाई, इलाज महंगा है तो मंच पर मौजूदा सरकार पर कटाक्ष कर दिया होगा। हमें नहीं पता कि लोग किस बात का क्या मतलब निकाल लेंगे। समर्थ मिश्रा के बारे में कहा कि वह यह सही नहीं कर रहे हैं।

---
समर्थ बोले- रोहित मेरे बड़े भाई
- समर्थ मिश्रा का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह रोहित राजपूत को बड़ा भाई बताकर रिपोर्ट कराने पर हैरत जता रहे हैं। बता दें कि रोहित राजपूत ने समर्थ मिश्रा के भी कार्यक्रम में शिरकत की थी और फिर शराब बांटने का आरोप लगाया जिसे लेकर तनातनी हुई थी। बाद में कुछ लोगों ने रोहित को घर से बुलाकर उनकी पिटाई की। तब रोहित ने समर्थ मिश्रा पर शक जताकर हमलावरों पर बारादरी थाने में रिपोर्ट करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed