फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video of shooter from Central Jail goes viral: Deputy jailer removed, three warders suspended

Bareilly News: सेंट्रल जेल से शूटर का वीडियो वायरल मामले में डिप्टी जेलर हटे, तीन वार्डर निलंबित

Sat, 16 Mar 2024 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Video of shooter from Central Jail goes viral: Deputy jailer removed, three warders suspended
बरेली। सेंट्रल जेल के अंदर बना हत्यारोपी मेरठ के शूटर का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में डिप्टी जेलर को हटाकर लखनऊ मुख्यालय संबद्ध किया गया है। साथ ही तीन वार्डर को निलंबित कर दिया गया है और दोनों जेलरों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। ये प्राथमिक कार्रवाई पुलिस की जांच रिपोर्ट और स्थलीय सत्यापन के बाद डीआईजी जेल के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन

शूटर आसिफ खान शाहजहांपुर के ठेकेदार की हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में बंद है। उसे सिर्फ तारीख पर शाहजहांपुर भेजा जाता है। हाल ही में आसिफ ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव वीडियो डाला था। जेल प्रशासन इसे पेशी के दौरान का वीडियो बता रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में वीडियो जेल के अंदर का होने की पुष्टि हो गई थी। वीडियो आठ मार्च की शाम को बनाया गया था, जिस वक्त आसिफ अपनी बैरक से बाहर सर्किल में ही था। एसपी सिटी ने इस रिपोर्ट को डीआईजी जेल कुंतल किशोर को बृहस्पतिवार को सौंप दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद डीआईजी जेल ने बृहस्पतिवार व शुक्रवार को सेंट्रल जेल टू के वरिष्ठ अधीक्षक विपिन मिश्रा के साथ स्थलीय सत्यापन कर जांच की। जांच के बाद विपिन मिश्रा ने सेंट्रल जेल के संबंधित इलाके में तैनात वार्डर रतिशंकर द्विवेदी, हंसजियो शर्मा व गोपाल पांडेय को निलंबित कर दिया है। मामले में तीनों की लापरवाही मानकर कार्रवाई की गई है। वहीं आसिफ जिस सर्किल में था, उसकी जिम्मेदारी डिप्टी जेलर विशन सिंह बलदिया की थी। डीआईजी जेल ने बलदिया को हटाकर लखनऊ मुख्यालय से अटैच करने की संस्तुति जेल महानिदेशक एसएन साबत से की है। इसके अलावा जेल अधीक्षक का कार्यभार देख रहे जेलर विजय राय और दूसरे जेलर नीरज कुमार से उन्होंने पूरे प्रकरण में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी जेल कुंतल किशोर ने बताया कि स्पष्टीकरण मिलने के बाद और भी कार्रवाई हो सकती है। तलाशी के दौरान मोबाइल न मिलने से आगे की जांच में देर लग रही है। आईपी एड्रेस आदि चीजें साफ होने पर विस्तृत जांच में स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed