फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video of rooftop attack in Subhash Nagar goes viral, one accused challaned

Bareilly News: सुभाष नगर में छत से हमले का वीडियो वायरल, एक आरोपी का चालान

Sat, 07 Mar 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 07 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Video of rooftop attack in Subhash Nagar goes viral, one accused challaned

विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर में होली खेल रहे परिवार पर दबंगों ने ईंट-पत्थर व कांच के गिलास से हमला कर दिया। सुभाष नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी का शांतिभंग में चालान किया है। घटना का सीसी फुटेज व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इंद्रपाल सिंह ने थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को बताया कि घर के पीछे रहने वाली नर्मदा गुप्ता व उनके परिवार के कुछ लोग प्लॉट को लेकर रंजिश मानते हैं। बुधवार दोपहर घर में बच्चे होली खेल रहे थे, तभी युवराज गुप्ता, मयंक और सौरभ गुप्ता ने अपनी छत से उन लोगों पर ईंट पत्थर व कांच के गिलास से हमला कर दिया।
विज्ञापन

उनकी पत्नी गुरमीत कौर भी घायल हो गईं। पत्नी ने उन्हें कॉल करके जानकारी दी तो वह भी मौके पर आ गए। नर्मदा गुप्ता ने भी कॉल करके अपने परिवार के अन्य लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सभी लोग हथियार लेकर दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुस आए। जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। सुभाष नगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों युवराज गुप्ता, मयंक और सौरभ गुप्ता समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मयंक गुप्ता का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed