Bareilly: इंजीनियर ने दफ्तर में लगवाया सीसीटीवी कैमरा... खुद ही हो गए कैद, ठेकेदार से रुपये लेते वीडियो वायरल
Bareilly News: अधिशासी अभियंता ने कुछ दिन पहले अपने ऑफिस में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। सीसीटीवी कैमरे में वह खुद ही रिकॉर्ड हो गए। उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह ठेकेदार से रुपये लेते दिख रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में अधिशासी अभियंता 33 केवी वर्टिकल महावीर सिंह का ठेकेदार नाजिम से रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। ठेकेदार का कहना है कि अधिशासी अभियंता ने उससे एक लाख रुपये उधार लिए थे। बाद में उन्होंने रुपये लौटा दिए।
पांच मिनट 36 सेकेंड का यह वीडियो अधिशासी अभियंता के कार्यालय का ही है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। अब कैमरे में वह खुद ही कैद हो गए। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि अधिशासी अभियंता अपनी कुर्सी पर बैठे थे। उनके पास बिजली निगम का ठेकेदार नाजिम आता है।
यह भी पढ़ें- UP: पीलीभीत में तीन हजार सिखों का धर्मांतरण... नेपाल सीमा पर चल रहा बड़ा 'खेल'; घरों पर बना ये निशान
पहले दोनों कुछ बात करते हैं। इसके बाद नाजिम अपनी कुर्सी से उठता है। अधिशासी अभियंता अपनी मेज की दराज खोलते हैं। ठेकेदार अपनी जेब से 500-500 के नोटों की गड्डी उनकी दराज में डालकर अपनी कुर्सी पर बैठ जाता है। इसके बाद फिर से कुछ देर तक दोनों बात करते हैं और नाजिम चला जाता है।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता का पक्ष जानने के लिए उनको कई बार कॉल की गई, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.