फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video from Haridwar surfaced, report on former block pramukh's husband

Bareilly News: भाजपा सांसद के भतीजे को भूमाफिया कहने पर FIR, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति की बढ़ीं मुश्किलें

Sun, 18 May 2025 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 18 May 2025 02:13 AM IST
सार

भाजपा सांसद के भतीजे दुष्यंत गंगवार ने बहेड़ी की पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति आराम सिंह व उनके साथ वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Video from Haridwar surfaced, report on former block pramukh's husband
चौधरी आराम सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार व उनके भतीजे को लेकर दिए गए भड़काऊ भाषण का जुड़ाव हरिद्वार से निकला। सांसद के भतीजे व समर्थकों के अड़ जाने पर देवरनिया थाना पुलिस ने शून्य अपराध संख्या पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। विवेचना संबंधित थाने को ट्रांसफर करने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा सांसद के भतीजे दुष्यंत गंगवार ने बहेड़ी की पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति आराम सिंह व उनके साथ वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। देवरनिया थाने में समर्थकों के साथ पहुंचे दुष्यंत ने आरोप लगाया कि आराम सिंह ने किसी कार्यक्रम में उनको भूमाफिया व समाज माफिया बताकर दुष्प्रचार किया है। साथ ही उनके चाचा के लिए भी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया है। इससे सांसद व उनके परिवार की छवि धूमिल हुई है। इससे उनके परिवार की मानहानि हुई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने जांच कराने की बात कही तो दुष्यंत के साथ थाने पहुंचे लोग वहां धरना देने के लिए तैयार हो गए। कहा कि रिपोर्ट की प्रति लिए बिना नहीं जाएंगे। तब इंस्पेक्टर ने शून्य अपराध संख्या पर रिपोर्ट दर्ज करके प्रति सौंप दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने वीडियो की जांच कराई है। वह हरिद्वार के एक होटल में कुछ समय पहले बनाया गया था। उच्चाधिकारियों से वार्ता करके हरिद्वार पुलिस की मदद से विवेचना कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed