{"_id":"63fc7323cb4dac96a00a2b7a","slug":"victims-demand-to-dismiss-the-report-against-sp-mla-in-bareilly-2023-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रात में सपा विधायक के खिलाफ कराई रिपोर्ट, सुबह आरोपों से मुकरे, बोले- अताउर्रहमान बेकसूर हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रात में सपा विधायक के खिलाफ कराई रिपोर्ट, सुबह आरोपों से मुकरे, बोले- अताउर्रहमान बेकसूर हैं
Mon, 27 Feb 2023 02:39 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 Feb 2023 02:39 PM IST
सार
रविवार रात को बहेड़ी थाने में सपा विधायक अताउर्रहमान के खिलाफ मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले सोमवार को अपने बयानों से मुकर गए।
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर परिसर में तीनों भाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के थाना बहेड़ी में सपा विधायक अताउर्रहमान समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पक्ष के लोग अपने आरोपों से मुकर गए हैं। सोमवार को पीड़ित पक्ष के तीन लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे और सपा विधायक के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट को खारिज करने की मांग की। तीनों ने सपा विधायक को बेकसूर बताया।
विज्ञापन
बहेड़ी से सपा विधायक अताउर्रहमान के खिलाफ मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सिंगौथी गांव निवासी अनीस अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि विधायक ने जमीन विवाद का समझौता कराने के लिए दोनों पक्षों को अपने दफ्तर बुलाया था। अनीस ने अपनी तरफ से समझौते के लिए मोहल्ला शाहगढ़ निवासी साले आसिम को भेजा था।
विज्ञापन
अनीस अहमद ने आरोप लगाया था कि सपा विधायक व तीन अन्य लोगों ने आसिम को कमरे में बंद कर पीटा। सीने पर चाकुओं से वार किए। काफी समय बीतने पर अनीस खुद वहां पहुंचे तो उन्हें भी पीटा। अनीस किसी तरह आसिम को बचाकर वहां से भागे तो जान से मारने की नीयत से उन पर फायर किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos