फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Victims demand to dismiss the report against SP MLA in Bareilly

Bareilly News: रात में सपा विधायक के खिलाफ कराई रिपोर्ट, सुबह आरोपों से मुकरे, बोले- अताउर्रहमान बेकसूर हैं

Mon, 27 Feb 2023 02:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Feb 2023 02:39 PM IST
सार

रविवार रात को बहेड़ी थाने में सपा विधायक अताउर्रहमान के खिलाफ मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले सोमवार को अपने बयानों से मुकर गए। 

विज्ञापन
Victims demand to dismiss the report against SP MLA in Bareilly
एसएसपी दफ्तर परिसर में तीनों भाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना बहेड़ी में सपा विधायक अताउर्रहमान समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पक्ष के लोग अपने आरोपों से मुकर गए हैं। सोमवार को पीड़ित पक्ष के तीन लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे और सपा विधायक के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट को खारिज करने की मांग की। तीनों ने सपा विधायक को बेकसूर बताया। 

विज्ञापन


बहेड़ी से सपा विधायक अताउर्रहमान के खिलाफ मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सिंगौथी गांव निवासी अनीस अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि विधायक ने जमीन विवाद का समझौता कराने के लिए दोनों पक्षों को अपने दफ्तर बुलाया था। अनीस ने अपनी तरफ से समझौते के लिए मोहल्ला शाहगढ़ निवासी साले आसिम को भेजा था।  
विज्ञापन


अनीस अहमद ने आरोप लगाया था कि सपा विधायक व तीन अन्य लोगों ने आसिम को कमरे में बंद कर पीटा। सीने पर चाकुओं से वार किए। काफी समय बीतने पर अनीस खुद वहां पहुंचे तो उन्हें भी पीटा। अनीस किसी तरह आसिम को बचाकर वहां से भागे तो जान से मारने की नीयत से उन पर फायर किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट खारिज करने की मांग 

सोमवार को अनीस अपने दो भाइयों के एसएसपी ऑफिस पहुंचा और बताया कि उन लोगों में एक जमीन की हिस्सेदारी को लेकर विवाद हो गया था। वह लोग विधायक के कार्यालय गए थे। उन्होंने समझौता करा दिया था। अनीस ने बताया कि कुछ लोगों ने एक तहरीर लिखकर उसे दे दी थी, वह पढ़ा लिखा नहीं है। इसलिए पुलिस ने विधायक के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली। तीनों भाइयों ने मांग की कि रिपोर्ट खारिज कर दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed