फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   victim woman consumed poison in the police station after police beat her husband in Bareilly

Bareilly News: पुलिस ने पति को पीटा तो दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में खाया जहर, रिपोर्ट दर्ज कराने आई थी महिला

Fri, 29 Mar 2024 09:54 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Mar 2024 09:54 AM IST
सार

पीड़ित महिला पति के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची थी। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय उसके पति को ही बैठा लिया। आरोप है कि दरोगा ने पति की पिटाई भी की। इससे आहत होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी उत्तरी को सौंपी है। 

विज्ञापन
victim woman consumed poison in the police station after police beat her husband in Bareilly
थाने में महिला ने खाया जहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची महिला के पति को ही इंस्पेक्टर ने बैठा लिया। आरोप है कि इंस्पेक्टर के इशारे पर दरोगा ने उसकी जमकर पिटाई की। परेशान महिला बाजार गई और कीटनाशक लाकर थाने के गेट पर खा लिया। इससे इंस्पेक्टर बैकफुट पर आ गए। तत्काल ही महिला की रिपोर्ट लिखकर उसके पति को छोड़ दिया। मामले में एसएसपी ने जांच बैठा दी है।

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक बुधवार रात उसका पति बाहर गया था। वह बेटे के साथ कमरे में सो रही थी। गांव के ही ब्रजेश व इंद्रजीत अपने दो साथियों के संग उसके मकान में घुस आए। उसे तमंचा दिखाकर चारों ने दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देते फरार हो गए। 
विज्ञापन


पति के साथ थाने पहुंची थी महिला 
बृहस्पतिवार सुबह महिला तहरीर लेकर पति के साथ नवाबगंज कोतवाली पहुंची। आरोप है कि इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने उसके पति को बैठा लिया। वह दिन भर रिपोर्ट दर्ज कराने और पति को छुड़ाने के लिए गुहार लगाती रही पर पुलिस ने उसके पति की पिटाई कर दी। शाम चार बजे तक कार्रवाई नहीं हुई तो महिला ने बाजार से विषाक्त पदार्थ खरीदा और कोतवाली गेट पर आकर निगल लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हालत विगड़ी तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस उसे सीएचसी ले गई। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तब इंस्पेक्टर ने महिला के पति को छोड़ दिया और आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी समेत महिला पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर महिला व उसके पति के बयान दर्ज किए।

आरोपियों पर पहले भी दर्ज करा चुकी है रिपोर्ट 
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि महिला ने जिन लोगों को नामजद किया है, वह उन पर पहले भी इसी तरह की रिपोर्ट करा चुकी है, उस मामले में एफआर लग चुकी है। बताया गया कि दोनों पक्ष थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही थी तभी महिला ने कुछ खा लिया। उसकी हालत ठीक है। उसकी रिपोर्ट लिख ली गई है। थाना प्रभारी पर जो आरोप हैं और सही घटनाक्रम पता करने के लिए एसपी उत्तरी को जांच दी गई है। 

नवाबगंज सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण यादव ने बताया कि पुलिस टीम महिला को लेकर अस्पताल आई थी। महिला बता रही थी उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। जिला अस्पताल में उसका उपचार शुरू हो गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed