{"_id":"6786c0f7c6055394df027ada","slug":"vicious-thief-with-reward-of-rs-25-thousand-arrested-sent-to-jail-bareilly-news-c-400-1-ala1001-69-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 25 हजार का इनामी शातिर चोर गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 25 हजार का इनामी शातिर चोर गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
भमोरा। उच्च अधिकारियों के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित शातिर चोर और 25 हजार के इनामी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी खोल दिए, जिसमें से एक तो पकड़ा गया है, जबकि दूसरा फरार है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित शातिर चोर बृजपाल पुत्र बृजलाल उर्फ सुआलाल निवासी चंपतपुर को बल्लिया रोड पर चकरपुर पुलिया पर नहर के किनारे से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस, चोरी किया गया अन्य सामान के साथ जेवरात भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शांतिर को जेल भेजा है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ने पूर्व में की गई देवचरा मे चोरियों के बारे में भी बताया कि अपने साथी रतिराम निवासी सिरसा और राकेश निवासी चंपतपुर के साथ मिलकर देवचरा बाजार, दलपतपुर स्कूल और नौरंगपुर की ग्राम पंचायत में चोरी की है। इसमें राकेश को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। अन्य की तलाश जारी है। बताया उक्त अभियुक्त के खिलाफ दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह राघव, उप निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश, उप निरीक्षक हरिश्चंद्र, हेड कांस्टेबल प्रवेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र, हरिओम, श्यामवीर सिंह शामिल रहे। संवाद