फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vicious people of Bareilly were cheating in the name of making visa in Delhi

Bareilly News: दिल्ली में वीजा बनाने के नाम पर ठगी कर रहे थे बरेली के शातिर

Wed, 15 Mar 2023 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Vicious people of Bareilly were cheating in the name of making visa in Delhi
बरेली/दिल्ली। दुबई समेत कई देशों का वीजा दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का मध्य जिले की साइबर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को बरेली और दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गैंग को कुछ अफ्रीकी नागरिक संचालित कर रहे थे, जो फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस को चार बैंक खातों की डिटेल से पता चला है कि इन लोगों ने चंद दिनों में 200 से अधिक लोगों से सवा करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर मुख्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान बरेली निवासी दीपक कुमार प्रजापति (23), आशिक बेग (37), साजिद (28), आसिब खान (38) और दिल्ली निवासी सोनू कुमार (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ मोबाइल, चार डेबिट कार्ड, तीन पासबुक, तीन चेकबुक, एक आधार कार्ड और आठ आधार कार्ड का पता बदलने के लिए भरे गए फार्म बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि अक्तूबर 2022 में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विनय सिंह ने ठगी की एक शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिकॉर्डिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर थी। पीड़ित ने बताया कि उनको दुबई के लिए वीजा चाहिए था। इसके लिए उन्होंने गूगल की मदद से एक नामी कंपनी का नंबर लिया। वहां से मिले नंबर पर बातचीत होने पर आरोपियों ने खुद को नामी कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पीड़ित से 1750 यूएस डॉलर (लगभग 1.39 लाख) बैंक खाते में जमा करवाने के लिए कहा। पीड़ित ने दिए गए खाते में 50 हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद उनको एक ईमेल मिला, लेकिन बाद में आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। इसके अलावा जिस मेल आईडी से ईमेल आया था, वह भी बाउंस बैक हो गया।

ठगी का अहसास होने पर मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। सबसे पहले उस खाते का पता किया गय, जिसमें रकम ट्रांसफर हुई। उसके आधार पर पुलिस की टीम बरेली पहुंची। बैंक खाता दीपक कुमार प्रजापति नामक व्यक्ति के नाम पर था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान दीपक ने बताया कि उसने आशिक नामक युवक के कहने पर खाता खुलवाया। खाता वह नहीं आशिक ऑपरेट करता है, उसे बदले में रुपये मिल जाते हैं। पुलिस की टीम ने आशिक बेग को बरेली से दबोच लिया। इसके बाद एक-एक कर पुलिस ने साजिद आसिब खान और दिल्ली से सोनू को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ठगी की बात स्वीकार कर ली।


----

अफ्रीकी मूल के नागरिक चला रहे गैंग



पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इन लोगों का काम अकाउंट खुलवाकर आरोपियों के हवाले करना है। ठगी की रकम को वह खुद अपने पास रखते हैं, बदले में उनको अच्छी रकम दे दी जाती है। आशिक बेग ऐसे लोगों को ढूंढता है, जिनके कागजात लेकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाए जाते हैं। ज्यादातर बैंक खातों को दिल्ली के पतों पर खुलवाया जाता है। साजिद आधार कार्ड पर पता बदलवाने का इंतजाम करता था। सोनू कुमार आधार पर बिना किसी वेरिफिकेशन के एड्रेस बदल देता था। इसके अलावा आसिब खान पहले से खुले हुए खातों को अफ्रीकी नागरिकों को उपलब्ध करवाता था। मध्य जिला पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed