फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   VHP workers gheraoed Bhuta police station

Bareilly News: विहिप कार्यकर्ताओं ने किया भुता थाने का घेराव

Mon, 07 Aug 2023 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
VHP workers gheraoed Bhuta police station
भुता/कुआंडांडा। अगवा महिला को खोजने की मांग को लेकर रविवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने भुता थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान थानाध्यक्ष से उनकी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर महिला को खोजने की कोशिश न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अल्मोनीपुर निवासी विवाहिता अपनी बेटी के साथ लापता हो गई थी। पति ने 11 जुलाई को भुता थाने में प्रार्थना पत्र दिया। उसने बताया कि गांव की रहने वाली दूसरे समुदाय की महिला बेटी के टीकाकरण की बात कहकर पत्नी को ले गई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पत्नी और बच्ची को अगवा कर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार को पीड़ित ने मामले की शिकायत विहिप कार्यकर्ताओं से की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित होकर थाने पहुंच गए। महिला को जल्द ढूंढने की मांग को लेकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। तहसील अध्यक्ष गिरीश गंगवार ने बताया कि पहले से गुमशुदगी दर्ज है। इसके बाद भी थानाध्यक्ष ने प्रार्थनापत्र देने की बात कही। इससे आक्रोशित कार्यकर्ता थाने में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस पर पीड़ित की मदद न करने का आरोप लगाया। महिला को जल्द खोजने का आश्वासन मिलने पर कार्यकर्ता धरने से उठे। प्रदश्रन करने वालों में प्रदीप शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, पुनीत शर्मा, वीरेश कुमार, अमित गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed