फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Veterinary Pathology Congress at IVRI from today

Bareilly News: आईवीआरआई में वेटरनरी पैथोलॉजी कांग्रेस आज से

Wed, 20 Dec 2023 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Veterinary Pathology Congress at IVRI from today
बरेली। पालतू पशुओं, मुर्गे-मुर्गियों की बीमारियों के निदान और नियंत्रण पर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर में वेटरनरी पैथोलॉजी कांग्रेस में मंथन होगा। मंगलवार को कांग्रेस का उद्घाटन होगा, जो 22 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

आयोजन सचिव संयुक्त निदेशक कैडराड डाॅ. केपी सिंह ने बताया कि इसमें एडवांस इन वेटरनरी पैथोलॉजी फाॅर डायग्नोसिस एंड कंट्रोल ऑफ इमर्जिंग डिजीज ऑफ लाइव स्टाक एंड पोल्ट्री विषय पर संवाद भी होगा। इस दौरान वरिष्ठ प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, वैज्ञानिक, रोग अन्वेषणकर्ता, शोधार्थी व उद्यमी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

आईसीवीपी के सचिव आईवीआरआई विकृति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. राजवीर सिंह पवैया के मुताबिक प्रस्तावित आठ तकनीकी सत्रों में गंभीर रोगों से संबंधित शोधपत्र प्रस्तुत होंगे। वैज्ञानिक पुरस्कार, पोस्टर प्रस्तुतीकरण भी होगा। व्याख्यान के अलावा 30 पेपर प्रस्तुत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के समापन पर 30 वार्षिक पुरस्कार, दो दर्जन से ज्यादा प्रमाणपत्र वितरित होंगे। इसमें जम्मू, लुधियाना, हिसार, बीकानेर, मथुरा, पंतनगर, पटना, रांची, कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, चेन्नई, मुंबई, बंगलूरू, भोपाल, दुर्ग, हैदराबाद समेत अन्य शहरों से प्रतिभागी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed