फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Verification of 43328 single family IDs, names of other members will be added.

Bareilly News: 43328 सिंगल फैमिली आईडी का सत्यापन, जुड़ेंगे अन्य सदस्यों के नाम

Sun, 31 May 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Verification of 43328 single family IDs, names of other members will be added.
बरेली। जिले में 43328 सिंगल मेंबर फैमिली आईडी का सत्यापन शुरू हो गया है। प्रशासन इन आईडी में परिवार के अन्य सदस्यों के नाम जोड़ने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

शासन की एक पहचान, एक परिवार योजना के तहत ये आईडी बनाई जा रही हैं। जिले में कुल 1,73,107 परिवारों की फैमिली आईडी बननी है, जिनमें से 1,62,703 आईडी बन चुकी हैं। इन कार्डों से पात्रों को 76 सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। मुख्य विकास अधिकारी स्तर से तहसीलों और शहरी क्षेत्रों में सत्यापन कराया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में लेखपाल और ग्रामीण क्षेत्रों में सचिव सत्यापन करेंगे। जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि 43328 सिंगल मेंबर फैमिली आईडी बनी हैं। इनमें परिवार के अन्य सदस्यों के नाम जोड़ने के लिए सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के बाद नाम जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed