फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vendors will get identity card with QR code

Bareilly News: वेंडरों को मिलेगा क्यूआर कोड युक्त पहचान पत्र

Sun, 07 Sep 2025 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Vendors will get identity card with QR code
बरेली। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मुनासिब दामों में गुणवत्ता पूर्ण खाने-पीने की सामग्री मिलेगी। इसके लिए रेलवे अवैध वेंडरों पर नकेल कसेगा। लाइसेंस धारी वैध वेंडरों के लिए क्यूआर कोड युक्त पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें वेंडर के स्वास्थ्य से लेकर सभी जानकारियां होंगी। इसके साथ ही स्टेशनों पर मिलने वाले जनता भोजन के पैकेट भी भी रेलवे क्यूआर कोड देगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर अवैध वेंडरों और खाने-पीने के सामान की गुणवत्ता को लेकर काफी शिकायत रहती हैं। इसका एक प्रमुख कारण अवैध वेंडर हैं। ऐसी शिकायतों को दूर करने और यात्रियों को गुणवत्ता युक्त खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराने के लिए पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे ने पहल शुरू कर दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों के अवैध वेंडरों का डेटा जुटाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने भी इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान सैय्यद ने बताया कि नई व्यवस्था में मोबाइल से वेंडर का क्यूआर कोड स्कैन करते ही वेंडर की पूरी जानकारी यात्री के मोबाइल पर होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed