{"_id":"681d1891bb90af24dd0437d7","slug":"vendor-beats-up-passenger-for-complaining-about-bad-tea-at-junction-bareilly-news-c-4-lko1064-635835-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जंक्शन पर खराब चाय की शिकायत करने पर वेंडर ने यात्री को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जंक्शन पर खराब चाय की शिकायत करने पर वेंडर ने यात्री को पीटा
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन पर खराब चाय की शिकायत पर बृहस्पतिवार को वेंडर ने यात्री को पीट दिया। शिकायत के बाद जीआरपी ने मामूली धाराओं में कार्रवाई कर दी। इधर, एक ट्रेन में भी रेल नीर के स्थान पर ज्यादा कीमत पर दूसरे ब्रांड का पानी बेचने की शिकायत पर यात्री को पीटने का मामला सामने आया है। मामले में डीआरएम ने जांच का आदेश दिया है।
बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर परिवार के साथ ट्रेन से उतरने के बाद यात्री ने एक वेंडर से चाय खरीदी। चाय खराब होने पर उसने शिकायत की। इसी को लेकर यात्री और वेंडर के बीच कहासुनी होने लगी। वेंडर ने कुछ और वेंडर को बुला लिया और प्लेटफार्म पर ही यात्री से मारपीट शुरू कर दी। प्लेटफार्म के आउटर पर ले जाने के बाद कई वेंडर यात्री को बेल्ट और पाइप से पीटने लगे।
इसकी शिकायत के बाद जीआरपी जीआरपी ने वेंडर राजेश कुमार के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर जीआरपी जावेद खान ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
अवैध वेंडर्स को संरक्षण
अवैध वेंडर्स को आरपीएफ की एक महिला कर्मी का संरक्षण है। उक्त महिला कर्मी का पति अक्सर जंक्शन पर आकर वेंडर्स से वसूली करता है। पिछले दिनों पंजीकृत और वैध वेंडर्स के खिलाफ कार्रवाई के बाद वेंडर्स एसोसिएशन ने उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की थी। वेंडर्स एसोसिएशन ने सामूहिक रूप से काम छोड़ने की चेतावनी भी दे दी थी।
-- -- -- --
प्लेटफार्म पर महंगा सामान, सर्कुलेटिंग एरिया में वसूली
जंक्शन के प्लेटफार्म पर खाने पीने का घटिया सामान महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। दूसरी ओर सर्कुलेटिंग एरिया में वाहनों से वसूली की जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ पर इसको लेकर आरोप लगे रहे हैं। पिछले दिनों एसपी सिटी मानुष पारीक ने जंक्शन पर छापा मारकर दो लोगों को वाहनों से अवैध वसूली करने हुए गिरफ्तार कर लिया था। इसके बार डीआरएम आरके सिंह ने भी दौरा कर जरूरी निर्देश दिए, लेकिन फिर से अवैध वसूली शुरू हो गई है।