फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Veer Pratap Singh selected for the Under-21 Korfball World Championship.

Bareilly News: वीर प्रताप सिंह अंडर 21 कोर्फबॉल विश्व चैंपियनशिप के लिए चयनित

Sat, 25 Jul 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 25 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Veer Pratap Singh selected for the Under-21 Korfball World Championship.
बरेली। सुपर सिटी के वीर प्रताप सिंह को मलयेशिया में होने वाली अंडर 21 विश्व कोर्फबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले महीने आठ से 16 अगस्त तक आयोजित होगी। वह उत्तर प्रदेश से चयनित होने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

वीर प्रताप सिंह इन दिनों पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में चल रहे राष्ट्रीय कैंप में अभ्यास कर रहे हैं। बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र वीर प्रतिदिन पांच से छह घंटे कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल कोच ने उन्हें इस खेल से परिचित कराया था। यह खेल बास्केटबॉल और नेटबॉल जैसा है, जिसे लड़के और लड़कियां साथ मिलकर खेलते हैं। इसमें एक टीम में 14 खिलाड़ी होते हैं, जिनमें से चार लड़के और चार लड़कियां एक साथ मैदान पर खेलते हैं। वीर पिछले साल चीन में हुई अंडर 19 एशियाई कोर्फबॉल चैंपियनशिप में भी हिस्सा ले चुके हैं। हालांकि उस समय भारतीय टीम पदक नहीं जीत पाई थी, लेकिन उसने चीन को हराया था।
विज्ञापन



विश्वकप जीतने का लक्ष्य

वीर का लक्ष्य इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करना है। वह अपने शहर और राज्य के लिए गौरव लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, इस बार भी भारतीय टीम में शामिल होकर विश्वकप जीतने की तैयारी कर रहा हूं। वीर की कड़ी मेहनत और समर्पण उन्हें सफलता दिलाएगा। भारत में कोर्फबॉल का खेल धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed