{"_id":"6ab435d58430ff85220c5b9b","slug":"vbg-ramjis-scope-expanded-57-new-tasks-added-bareilly-news-c-4-bly1015-973186-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वीबीजी-रामजी का दायरा बढ़ा, 57 नए काम जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वीबीजी-रामजी का दायरा बढ़ा, 57 नए काम जोड़े
विज्ञापन
बरेली। गांवों में श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए संचालित वीबीजी-रामजी योजना का दायरा शासन ने बढ़ा दिया है। अब तक योजना के तहत 318 तरह के कार्य कराए जा रहे थे, लेकिन शासन ने इसमें 57 नए कार्य और शामिल कर दिए हैं। इसके बाद योजना के तहत कार्यों की संख्या बढ़कर 375 हो गई है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, योजना के विस्तारित दायरे में ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, तालाब एवं जलस्रोतों का विकास, नाली एवं जल निकासी से जुड़े कार्य, भूमि विकास, ग्रामीण संपर्क एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों से जुड़े कार्य शामिल किए गए हैं। इसके अलावा पंचायत स्तर पर जरूरत के अनुसार ऐसे कार्य भी कराए जा सकेंगे, जिनमें अधिक श्रम की आवश्यकता होती है।
पीडी डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शासन ने 57 नए कार्य योजना में बढ़ाए हैं। इससे पंचायतों के पास कामों के अधिक विकल्प होंगे। गांव में अधिकांश दिवसों में काम उपलब्ध होने से श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा, वहीं पंचायतों में विकास कार्य भी गति पकड़ेंगे।