फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vatsalya Kendra opened in Kila police station, children will play with toys

Bareilly News: किला थाने में खुला वात्सल्य केंद्र, खिलौनों से खेलेंगे बच्चे

Sun, 16 Nov 2025 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Vatsalya Kendra opened in Kila police station, children will play with toys
बरेली। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत किला थाने में जिले का पहला वात्सल्य केंद्र खोला गया है। इस केंद्र का उद्घाटन शनिवार शाम एसपी सिटी मानुष पारीक ने किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न जरूरतों से थाने आने वाले लोगों के साथ अक्सर बच्चे भी मौजूद होते हैं। बच्चे थाने के माहौल में असहज महसूस करते हैं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए किला थाने में वात्सल्य केंद्र बनाया गया है। इसमें बच्चों के मनोरंजन और सीखने का पूरा इंतजाम होगा। रंग-बिरंगे खिलौने, किताब, ड्राइंग सामग्री, बैठने की सुविधा होगी। बच्चों को खुशनुमा माहौल उपलब्ध कराने के लिए नवनिर्मित केंद्र की दीवारें भी सजाई गई हैं। इसके जरिये बच्चों को थाने में सहज और सकारात्मक वातावरण देने की पहल की गई है। यह बरेली का पहला वात्सल्य केंद्र है। इस केंद्र की सफलता के बाद अन्य थानों में भी इसे खोला जाएगा। इस मौके पर एएसपी सोनाली मिश्रा और किला थाना पुलिस मौजूद रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed