{"_id":"63bbb1a4ddcf055c88347a2d","slug":"varun-gandhi-says-sugar-mills-should-clear-farmers-dues-or-face-protest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varun Gandhi: चीनी मिलों को किसानों का बकाया समय से चुकाना चाहिए, सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varun Gandhi: चीनी मिलों को किसानों का बकाया समय से चुकाना चाहिए, सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर कसा तंज
Mon, 09 Jan 2023 11:48 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:48 AM IST
सार
पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने अर्सियाबोझ में आयोजित जनसंवाद में
अपनी ही सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार से जुड़े विभागों में इस समय करीब एक करोड़ पद खाली है। इन पदों पर भर्ती न होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा निराश हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसानों के लिए छुट्टा पशु और नौजवानों के लिए बेरोजगारी बड़ी समस्या है। सरकार को इसका हल निकालना चाहिए। पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने रविवार को बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव अर्सियाबोझ में आयोजित जनसंवाद में ये बातें कहीं।
इस दौरान वह अपनी ही सरकार पर हमलावर रहे। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार से जुड़े विभागों में इस समय करीब एक करोड़ पद खाली है। इन पदों पर भर्ती न होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा निराश हैं। सरकार को जल्द इन पदों पर भर्ती करनी चाहिए।
विज्ञापन
गन्ना भुगतान को लेकर कहा कि किसानों के सामने पहले से ही बहुत परेशानियां हैं। इसके बाद भी चीनी मिलें समय से भुगतान नहीं कर रही हैं। चेतावनी दी कि यदि गन्ना भुगतान की व्यवस्था पटरी पर नहीं आई तो अगली सभा केसर चीनी मिल के गेट पर होगी। उन्होंने प्रतिनिधियों को इसकी तैयारी में जुटने को भी कहा।
किसानों ने सांसद से कहा कि छुट्टा पशुओं ने उनकी फसलों को ऐसा नुकसान पहुंचाया है कि लागत निकलना भी मुश्किल है। यही हाल रहा तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। इस पर सांसद ने सरकार से छुट्टा पशुओं की समस्या का हल जल्द निकालने की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों से छुट्टा पशुओं को आश्रय स्थल भेजने को कहा।

इस दौरान सांसद के निजी सचिव कमलकान्त, गौरव त्यागी, अतर सिंह राठौर, ढाकन लाल गंगवार, गुरविन्दर सिंह, विक्रम सिंह, मंगल सेन, ओमकार गंगवार, दीपक पांडे, स्मिथ जौहरी, अशोक प्रधान, रोहित शर्मा, मुकेश गंगवार आदि मौजूद रहे।
चौकी इंचार्ज को मंच पर बुलाकर दी चेतावनी
जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत की। फरीदपुर चौकी इंचार्ज पर मनमाने ढंग से गाड़ियों के चालान काटने का आरोप लगाया। इस पर सांसद ने चौकी इंचार्ज को मंच पर बुलाकर कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी। कहा कि पुलिस लोगों पर अत्याचार कर रही है। इस पर रोक लगनी चाहिए।