फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Varun gandhi in bahedi

मुझे टिकट कटने से कोई फर्क नही पडता, मेरे परिवार ने निर्दलीय चुनाव भी जीते हैं। वरुण गांधी

Tue, 21 Dec 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Varun gandhi in bahedi
बहेड़ी। संसदीय क्षेत्र बहेड़ी का दो दिवसीय दौरा कर रहे पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने सोमवार को दमखोदा ब्लॉक के गांव सिंगौती, मलकपुर, भट्टी गौंटिया, बहादुरगंज, हसनपुर, भंगा आदि का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। सांसद ने कहा कि वह कहीं भी अन्याय होता नहीं देख सकते।
विज्ञापन

कहा कि मैं देश के हर उस व्यक्ति के साथ हूं, जिसके साथ अन्याय हो रहा है। किसानों के गन्ने के रुपये बढ़ाने के लिए कहने के लिए सरकार से किसी सांसद, विधायक की हिम्मत नहीं हुई। केवल उन्होंने ही गन्ने के रेट बढ़ाने का मुद्दा उठाया। क्योंकि उन नेताओं को डर लगता है कि हमारा टिकट कट जाएगा, पद चला जाएगा। जनता की आवाज अगर जनप्रतिनिधि नहीं उठाएगा तो कौन उठाएगा। कहा कि मुझे टिकट कटने से कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे परिवार ने निर्दलिय चुनाव भी जीते हैं और कभी हारे नहंी हैं। मैं टिकट के स्वार्थ में झूठ नहीं बोलूंगा, जो सच है वही बोलूंगा। सरकार तो आती-जाती रहती है, लेकिन जो आपने मुझे सम्मान दिया है, इसे मैं कभी नहीं भूल सकता। इस दौरान सरदार जैल सिंह, अर्पित राज कक्कड, ढाकन लाल गंगवार, मुकेश गंगवार, अतर सिंह राठौर, अजय जायसवाल, स्मित जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed