{"_id":"649544bcb4c56e30190e80a4","slug":"varun-gandhi-daughter-anasuya-gandhi-pay-tribute-to-her-grandfather-sanjay-gandhi-in-delhi-2023-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संजय गांधी की पुण्यतिथि आज: पहली बार दादा को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं वरुण गांधी की बेटी, मेनका भी रहीं मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय गांधी की पुण्यतिथि आज: पहली बार दादा को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं वरुण गांधी की बेटी, मेनका भी रहीं मौजूद
Fri, 23 Jun 2023 12:38 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:38 PM IST
सार
दिवंगत कांग्रेस नेता संजय गांधी की पुण्यतिथि पर हर साल उनके बेटे वरुण गांधी अपनी मां मेनका गांधी के साथ शांतिवन पहुंचते रहे हैं। पहली बार उनके साथ अनसुइया गांधी दादा को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। अनसुइया ने पुष्प अर्पित कर दादा के स्मारक को नमन किया।
विज्ञापन
वरुण गांधी और उनकी बेटी ने दी श्रद्धांजिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी और उनकी मां पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली के शांतिवन पहुंच कर दिवंगत कांग्रेस नेता संजय गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वरुण गांधी के साथ पहली बार उनकी बेटी अनसुइया गांधी भी अपने दादा संजय गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने शांतिवन में पहुंची। अनसुइया ने अपने पिता के साथ दिवंगत दादा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्विटर पर अपनी बेटी अनसुइया और मां मेनका गांधी के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने लिखा कि अनसुइया गांधी ने आज पहली बार अपने दादा स्वर्गीय संजय गांधी को उनकी 43वीं पुण्यतिथि पर शांतिवन में श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
वरुण गांधी ने ट्विटर पर पोस्ट कीं तस्वीरें